Reuse Ideas: यूज किए हुए टिशू पेपर को फेंकने के बजाए ऐसे करें Reuse, बना सकती हैं ये सुंदर चीजें

Tissue Paper Reuse: टिशू पेपर का उपयोग लोग हाथ पोछने, बर्तन पोंछने, पराठा लपेटने और मेकअप पोछने जैसे कई चीजों के लिए करते हैं। सभी कोई टिशू पेपर को एक बार यूज कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि टिशू पेपर को वेस्ट समझकर फेंकने के बजाए इसे बहुत ही अच्छे से रियूज कर सकते हैं। टिशू पेपर से आप बहुत ही सुंदर क्राफ्ट बनाकर अपने घर में सजा सकते हैं साथ ही, दिवाली और दशहरे में घर को सजाने के लिए खूबसूरत लैंप भी बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानें टिशू पेपर को कैसे रियूज करना है।
दिवाली के लिए DIY लैंप बनाएं
दिवाली में सजाने के लिए लैंप बनाने के लिए आपको चाहिए ये चीजें
- फेवीकोल
- यूज किए हुए टिशू पेपर
- गुब्बारे
- मोटे और मजबूत धागे
- मनपसंद कलर (वैकल्पिक)
कैसे बनाएं टिशू पेपर से लैंप
- लैंप बनाने से पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें।
- टिशू पेपर से लैंप बनाने के लिए यूज किए हुए टिशू को बारीक काट लें और उसे फेविकोल में अच्छे से मिलाएं।
- मोटे सफेद रंग के धागे को भी अच्छे से फेविकोल में लपेटकर रखें।
- अब गुब्बारा फुलाएं, गुब्बारे के साइज को आप अपने हिसाब से छोटा बड़ा कर सकते हैं, जिस साइज का आपको लैंप चाहिए आप उस हिसाब से गुब्बारा फुलाएं।
- गुब्बारा फुलाने के बाद उसमें फेविकोल में भिगोए हुए धागों को लपेट लें।
- अब इसके ऊपरटिशू पेपर को भी अच्छे से चिपकाए ताकि ज्यादा गैप भी ना रहे और ज्यादा पैक भी न रहे।
- अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें, जब सूख जाए तो सुई की मदद से गुब्बारा को फोड़कर बाहर निकाल लें।
- आपका लैंप तैयार हो चुका है इसमें आप अपने पसंद के लाइट लगाएं और होल्डर में फंसाकर अच्छे से टांग लें।
- आपका खूबसूरत लैंप (टेबल लैंप की सफाई) तैयार है वो भी सस्ते में।
इसे भी पढ़ें: DIY Hacks: परफ्यूम की खाली बोतल को फेंके नहीं, इस तरह करें रियूज
यूज किए हुए टिशू पेपर से बनाएं DIY पेंटिंग
सामग्री
- टिशू पेपर से पेंटिंग बनाने के लिए आपको चाहिए ये सामग्री
- कलर
- फेविकोल
- पेंटिंग बोर्ड
- चिमटी
- चाकू
कैसे बनाएं टिशूपेपर से क्राफ्ट पेंटिंग
- सबसे पहले सीट में अपने पसंद के फूल या डिजाइन बना लें।
- अब टिशू पेपर को बारीक टुकड़ों में फाड़ लें और फेविकोल में अच्छे से मिक्स करें।
- अपने पसंद के कलर को अलग-अलग कटोरी (कांसे के बर्तनों की सफाई) में रखें और उसमें फेविकोल वाले टिशू पेपर को मिक्स करें।
- अब चिमटी की मदद से टिशू पेपर उठाएं और डिजाइन के अनुसार पेंटिंग शीट में चिपकाएं।
- डिजाइन में टिशू पेपर लगाने के बाद शीट को सूखने दें आपका पेंटिंग तैयार है। इसे फ्रेम कर दीवार में चिपकाएं।
इसे भी पढ़ें: DIY Can Reuse:कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन को फेंकने की बजाय ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल, जानें तरीका
बताए गए तरीके से आप टिशू पेपर को रियूज कर खूबसूरत डिजाइन में बदल सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।