आप भी घर पर बनाएं लाजवाब ब्रोकली फ्राइड राइस, जानें रेसिपी

अगर टेस्टी और लाजवाब फ्राइड राइस मिल जाए तो कोई भी खाने के लिए आनाकानी नहीं करेगा, बल्कि वो इंसान एक से दो प्लेट अधिक ही खाना पसंद करेगा। ऐसे में अगर आप भी बड़े प्रेम के साथ फ्राइड राइस खाना पसंद करती हैं, तो फिर आपको कुछ अलग ट्राई करना चाहिए। रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको शानदार और स्वदिष्ट से भरपूर ब्रोकली फ्राइड राइस की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी खूब पसंद करेंगी। इसे बनाने में अधिक मेहनत भी नहीं लगती है और आप बहुत कम समय में बना भी सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
ब्रोकली फ़्राइड Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं ब्रोकली फ़्राइड।
Ingredients
- ब्रोकली-1 कप
- चावल-2 कप
- नमक-स्वादानुसार
- लहसुन-अदरख पेस्ट-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- हरी सब्जियां-1 कप बारीक़ कटी हुई
- प्याज-1/2 कटा हुआ
- तेल-2 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप अलग-अलग बर्तन में ब्रोकली और चावल को अच्छे से उबाल लें।
- Step 2:
उबालने के बाद इन दोनों को चीजों को अलग-अलग बर्तन में रख लें।
- Step 3:
इधर एक पैन में तेल गरम करके उसमें प्याज, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी सब्जियां डालकर कुछ देर पका लें।
- Step 4:
लगभग 15 मिनट पकने के बाद आप ब्रोकली और चावल को भी डालकर लगभग 5 मिनट के लिए पका लें।
- Step 5:
अब ऊपर से धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर लें।
- Step 6:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- ब्रोकली फ़्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रोकली को अच्छे से साफ कर लें और छोटे-छोटे पीस में काटकर एक बर्तन में रख लें। इधर आप चावल को भी अच्छे से साफ करके और बर्तन में रख लें।
- इसके बाद एक बर्तन में दो से तीन कप पानी डालकर ब्रोकली को अच्छे से उबाल लें और किसी प्लेट में निकाल लें। इसी तरह आप दो से तीन कप पानी में चावल को डालकर अच्छे से उबाल लें और बर्तन में निकाल लें।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो सबसे पहले प्याज को डालकर कुछ देर भून लें। कुछ देर प्याज भूनने के बाद आओ हरी सब्जियां आदि मसाले को डालकर लगभग 15 मिनट पका लें।
- 15 मिनट बाद हरी सब्जियां पकने के बाद आप इसी पैन में ब्रोकली और चावल को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए अच्छे से पका लें। बीच-बीच में एक से दो बार ज़रूर चलाएं। 5 मिनट पकने के बाद धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।