इस तरह झटपट बनाएं भाटा-भजिया, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

भाटा भजिया एक बेहद स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसे अकसर सर्दियों में खाया जाता है। बैंगन और टमाटर की चटनी से इस स्वादिष्ट भजिया को बनाया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-01, 19:13 IST
bhata bhajiya banane ki vidhi

भाटा भजिया एक बेहद स्वादिष्ट भजिया की रेसिपी है, जिसे आप बहुत आसानी से बना सकते हैं। स्वादिष्ट टमाटर की चटनी की फीलिंग और सॉफ्ट भाटा से तैयार यह भजिया छत्तीसगढ़ में बहुत फेमस है। हर जगह इस स्वाद में इतना स्वादिष्ट भजिया नहीं मिलता है। इस अनोखे स्वाद वाली भजिया का स्वाद यदि लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताएंगे, जिससे आप आसानी से घर पर ही बहुत टेस्टी भाटा भजिया बना सकते हैं। वैसे तो अक्सर भजिया या पकोड़े में आलू चोखा की फीलिंग होती है, लेकिन इस भजिया में स्पेशल टमाटर की चटनी का फिलिंग होती है। टमाटर की चटपटी स्वाद और सॉफ्ट बैंगन के स्वाद से भरपूर यह भजिया खाने में बहुत बेहतरीन लगता चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

भाटा भजिया बनाने के लिए सामग्री

bhata bhajiya recipe

  • तीन से चार टमाटर 
  • बारिक कटे हुए लहसुन और प्याज
  • धनिया और मिर्च का पेस्ट
  • बेसन
  • एक से दो बैंगन
  • जीरा, सरसों
  • तेल
  • बेकिंग सोडा
  • नमक स्वादानुसार 

कैसे बनाएं भाटा भजिया के लिए फीलिंग

  • भाटा भजिया बनाने के लिए सबसे पहले फीलिंग तैयार करें। फिलिंग में आपको टमाटर की चटनी बनानी है।
  • सबसे पहले टमाटर को बारीक काट लें, साथ ही धनिया और मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • एक पैन में एक तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सरसों, लहसुन और प्याज डालकर भून लें।
  • सुनहरा होने के बाद टमाटर को भुनकर अच्छे से पका लें।
  • टमाटर गल जाए तो उसमें हल्दी, नमक और धनिया मिर्च का पेस्ट डालें।
  • थोड़ी देर पकाएं, आपके भजिया के लिए फीलिंग तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  Food School: झटपट बनाएं बैंगन के क्रिस्पी पकोड़े, ये रहे आसान ट्रिक्स

कैसे बनाएं भाटा भजिया बनाएं

bhata bhajiya recipe and tips

  • भजिया के लिए एक बाउल में बेसन, नमक और बेकिंग सोडाडालकर अच्छे से फेंटकर बैटर को सॉफ्ट बना लें।
  • अब बैंगन को गोलाकार में बारीक काट लें।
  • बारीक कटे हुए बैंगन के ऊपर टमाटर की फीलिंग भरें और ऊपर में एक और बैंगन का पीस रखकर पैक कर लें।
  • ऐसे ही सभी बैंगन में टमाटर की फीलिंग भरकर रख लें।
  • अब तेल गर्म करने के लिए रखें और जब तेल गर्म हो जाए तो बेसन (बेसन रेसिपी) के घोल में बैंगन को डुबोकर तेल में डालें।
  • तेल में बैगन भजिया को अच्छे से सुनहरा होने तक सेंक लें और जब दोनों तरफ से अच्छे सिक जाए तो निकाल लें।
  • गरमा गरम भजिया को हरी चटनी, दही और टमाटर की चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

भाटा भजिया बनाने के लिए टिप्स

  • भाटा भजिया के लिए बैगन को बारीक काटे नहीं तो यह जल्दी नहीं गलेगी और तलने के बाद भी कच्ची रह जाएगी।
  • भाटा भजिया की फीलिंग में धनिया और मिर्च का पेस्ट जरूर डालें ताकि चटनी का स्वाद अच्छा लगे।
  • बेसन के घोल को 5-10 मिनट के लिए फेंट लें ताकि सॉफ्ट भजिया बने।

इसे भी पढ़ें: इंदौर की फेमस खोपरा पैटीज यूं करें तैयार, स्वाद हमेशा रहेगा याद

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।