herzindagi
why lauki kofta breaks while frying know the reason and right way to make it

लौकी कोफ्ता बनाते समय तेल में बिखरने लगते हैं पकोड़े? जानें कारण और क्या है बनाने का सही तरीका

कोफ्ते यानी छोटे-छोटे गोल पकोड़े, जिन्हें लौकी को घिस कर बनाया जाता है। यह खाने में नरम और स्वादिष्ट लगते हैं। हर कोई इसे अलग-अलग तरह से बनाता है।
Editorial
Updated:- 2025-11-19, 12:30 IST

लौकी का कोफ्ता खाने में जितना टेस्टी लगता है, उतना ही इसे बनाना मुश्किल लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे बनाने में समय लगता है, साथ ही इसके पकोड़े बनाना और भी ज्यादा बड़ा काम लगता है। दरअसल, लौकी में प्राकृतिक रूप से पानी और फाइबर अधिक होता है। जब आप इसे घिसकर छोड़ते हैं, तो यह लगातार पानी छोड़ता रहता है। अगर आप इसमें नमक मिलाएंगी, तो आपको लगेगा कि यह और भी ज्यादा गीला हो गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नमक डालने से यह पानी ज्यादा छोड़ने लगता है। यही कारण है कि लोगों को लौकी के कोफ्ते बनाते समय, इसके पकोड़े तैयार करने में परेशानी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लौकी के कोफ्ते बनाने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिससे पकौड़ी तेल में बिखरेंगे नहीं।

लौकी कोफ्ता बनाते समय पकोड़े तेल में बिखरने क्यों लगते हैं?

इसका सबसे बड़ा कारण है लौकी का बहुत ज्यादा पानी छोड़ना। अगर आप पानी को सुखाने का इंतजाम नहीं करेंगी और गीले बैटर को तेल में डालेंगी, तो यह तेल में बिखरने लगेंगे। कई लोग कोफ्ते का बैटर गीला होने के बाद भी इसे तलने लग जाते हैं।

why lauki kofta breaks while frying know the reason and right way to make it

लौकी के कोफ्ते का बैटर गीला हो जाए तो क्या करें?

  • सबसे पहले जरूरी है कि लौकी को घिसने के बाद आप ज्यादा देर तक छोड़े नहीं।
  • आप कोशिश करें कि घिसने के तुरंत बाद इसमें मसाले और बेसन एड करें और पकोड़े तल लें।
  • इसमें धनिया एड कर रही हैं, तो इसे धोने के बाद पानी अच्छे से निचोड़ लें।
  • आपको पकोड़े के बैटर में नमक सबसे आखिरी में डालना है।
  • पकोड़े बनाने का अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- तीखे और चटपटे मिर्ची पकौड़े के लिए अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, स्वाद हो जाएगा दोगुना

why lauki kofta breaks while frying know the reason and right way to make it1

कोफ्ते के बैटर में बेसन के अलावा और क्या डाल सकते हैं?

  • अगर आपको लग रहा है कि बैटर हल्का गीला हुआ है, तो आप 1–2 चम्मच बेसन और डाल सकती हैं। इतने से ही यह सही हो जाएगा।
  • इसके अलावा आप ब्रेड क्रम्ब्स डाल सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड को घिसना है और बैटर में मिला लेना है। इससे भी आपको पकोड़े बनाने में परेशानी नहीं होगी।
  • सूजी कई लोग लौकी के बैटर में सूजी भी मिला लेते हैं, ताकि बैटर सुख जाए।
  • इसके अलावा आप चावल का या गेहूं का आटा भी मिला सकती हैं। चावल का आटा मिलाने से पकोड़े क्रंची बनेंगे।

यह भी पढ़ें-लच्छा पराठा बनाने के बाद नहीं नजर आती लेयर? इन सीक्रेट टिप्स को करें फॉलो...हर परत दिखेगी अलग

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
लौकी का कोफ्ता बैटर बहुत गीला हो जाए तो कैसे ठीक करें?
1–2 चम्मच बेसन, सूजी या ब्रेड क्रंब्स डाल दें।
कोफ्ते अंदर से कच्चे लग रहे हैं, तो क्या करें?
कोफ्ते छोटे आकार में मध्यम आंच पर बनाएं, इससे अंदर तक पक जाते हैं।
कोफ्ते सख्त क्यों बन जाते हैं?
अगर पानी ज्यादा छोड़ने पर आप इसमें बहुत ज्यादा बेसन या सूजी मिलाती हैं, तो यह उतने सॉफ्ट नहीं बनते, लेकिन ध्यान रखें की सब्जी में मिलाने पर यह सॉफ्ट हो जाते हैं। 
लौकी के कोफ्ते को हेल्दी कैसे बनाएं?
डीप फ्राई की जगह बेक या एयर फ्राई कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।