एकदम बनारसी स्टाइल में बनेगी कद्दू की सब्जी, फॉलो करें शेफ रणवीर बरार की रेसिपी और टिप्स

Kashifal Sabji Recipe In Hindi: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि आपको भी इस गर्मी में आने वाली कद्दू की सब्जी खाना पसंद है तो आज हम आपको बनारसी स्टाइल में काशीफल की सब्जी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिनको शेफ रणवीर बरार ने शेयर किया है।  
Updated:- 2025-02-12, 15:02 IST
Kaddu ki Sabzi

गर्मियों का मौसम बस शुरू होने वाला है। ऐसे में मौसम बदलने के साथ कपड़ों के साथ सब्जियों में भी बदलाव देखने को मिलता है। अब आपको मार्केट में गर्मी में आने वाली अधिकतर सब्जियां लौकी, तोरई, भिंडी, अरबी काशीफल नजर आएंगी। हालांकि इन सब्जियों को अधिकतर बड़े हो या बच्चे कोई भी खाना पसंद नहीं करता है। ऐसे में हर रोज क्या बनाया जाए इसको लेकर बड़ी कंफ्यूजन रहती है।

हर शहर में एक ही सब्जी को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। जिसके चलते उस एक सब्जी का हर जगह अलग टेस्ट आता है। ऐसे में वो उस शहर की  प्रसिद्ध सब्जी बन जाती है। दरअसल, हर शहर के मसालों के स्वाद से लेकर पानी और बनाने के स्टाइल तक हर चीज में अंतर होता है। ऐसे में आपको एक ही सब्जी का स्वाद हर जगह अलग मिलता है। गर्मी के मौसम में आने वाले कद्दू से खट्टी-मिट्ठी सब्जी अधिकतर सभी घरों में बनाई जाती है। इसको हर जगह अलग नामों से जाना जाता है। कई जगह पर इसे सीताफल, काशीफल, कद्दू और कुछ जगह पर कोहड़ा भी बोला जाता है। यदि आपको भी पूरी, पराठों के साथ गर्मागर्म कद्दू की सब्जी खाना पसंद है तो आज हम आपको बनारसी स्टाइल में इस सब्जी को बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसको बनाने का तरीका शेफ रणवीर बरार ने शेयर किया है।

बनारसी स्टाइल कद्दू की सब्जी बनाने की रेसिपी  

kaddu ki sabji recipe

सामग्री

  • कद्दू- 2 1/2 कप (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • अदरक- 1 टुकड़ा
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • हरी मिर्च- 2-4
  • हरा धनिया- आधा कप (बारीक कटा हुआ)
  • तेज पत्ता- 2- 4
  • मेथी दाना- 1 टेबलस्पून
  • सौंफ- 1 टेबलस्पून
  • कलौंजी- 1/2 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर- आधा टेबलस्पून
  • देगी मिर्च पाउडर- 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर- 1/4 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
  • गुड़- 2-3 छोटे टुकड़े
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 2 टेबलस्पून

बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

  • इसके लिए आपको कद्दू लेकर उसके बीच और छिलका अलग करके टुकड़ों में काट लेना है।
  • इनको एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह पानी से नल के नीचे धो लें।
  • अब अदरक का, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर आपको गैस पर एक कड़ाही रखकर उसमें सरसों का तेल डालना है।
  • गर्म हो जाने पर इसमें तेजपत्ता, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, सौंफ, कलौंजी डालें।
  • जब अच्छी तरह सभी चीजें भुन जाएं तो उसमें कटा हुआ काशीफल डालकर अच्छी तरह सब्जी चलाएं।
  • ऊपर से हल्दी पाउडर, देगी मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर सब्जी मिक्स करें।
  • आप कड़ाही को किसी प्लेट या लिड की मदद से करीब 10 मिनट के लिए ढक दें और पकने दें।
  • अब सब्जी को खोलकर हल्का पानी का छींटा दें फिर इसमें गुड़ को तोड़कर डालें और फिर ढक दें।
  • आखिर में सब्जी को खोलें और ऊपर से अमचूर पाउडर डालें और मिक्स करें।
  • फिर दोबारा आपको सब्जी को करीब 10 मिनट तक ढककर पकाना है।
  • सब्जी को खोलें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ की मशहूर चटपटी चाट आलू के बरूले बनाना है आसान, इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं ये स्ट्रीट फेवरेट रेसिपी

टिप्स

kaddu ki sabji

  • हमेशा कद्दू की सब्जी में अमचूर पाउडर आखिर में सब्जी अच्छी तरह पक जाने के बाद ही डालें। अन्यथा कद्दू देर से पकेगा।
  • आप कद्दू की सब्जी को मीठा करने के गुड़ की जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • चीनी या गुड़ भी सब्जी पकने के बाद ही मिक्स करनी है।
  • आपको कद्दू की सब्जी में पानी के छीटें मारने हैं। ज्यादा पानी मिक्स नहीं करना है।
  • इस सब्जी को आप जितना भूनेंगे टेस्ट उतना अच्छा आएगा।

 ये भी पढ़ें: कद्दू की पत्तियों से ऐसे तैयार करें भाजी, थाली में रखते ही चट हो जाएगी सब्जी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/instagram/ranveer brar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।