कद्दू की पत्तियों से ऐसे तैयार करें भाजी, थाली में रखते ही चट हो जाएगी सब्जी

कद्दू की सब्जी और गरमागरम रोटी तो हम सभी बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कद्दू के पत्तों से तैयार भाजी खाई है। जी हां कद्दू के पत्तों से बनी भाजी। बता दें, कद्दू की पत्तियों से बनी भाजी एक ऐसा व्यंजन है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसका स्वाद भी ऐसा की थाली में रखते ही बच्चे इसे चट कर जाएंगे। कद्दू की पत्तियों में विटामिन ए और सी और फाइबर भी काफी मात्रा में होता है, जो शरीर के फायदेमंद है।
कद्दू के पत्तियों की भाजी Recipe Card
कद्दू की भाजी
Ingredients
- कद्दू के पत्ते - 1 किलो
- प्याज - 2
- टमाटर बारीक कटा हुआ - 2
- लहसुन-अदरक का पेस्ट - 1 टेबलस्पून
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2
- हींग - एक चुटकी
- जीरा - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 2 टेबलस्पून
Step
- Step 1:
कद्दू के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को अच्छी तरह से धुलकर काट लें।
- Step 2:
अब दूसरी तरफ एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो हींग फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- Step 3:
प्याज लाल होने पर इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च डालकर भूनें।
- Step 4:
इसके बाद टमाटर गलने तक भूनें। गलने के बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 5:
अब कद्दू के पत्ते डालकर अच्छी तरह चलाकर ढक दें।
- Step 6:
जब पत्ते गल जाएं और सब्जी गाढ़ी हो जाए तो नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 7:
पकने के बाद गैस को बंद कर भाजी को गरमागरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
कद्दू की पत्तियों की सब्जी को आप अपने हिसाब से बना सकती हैं। अगर आप इसकी भुजिया बनाना चाहती है, तो मसालों को स्किप कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें दही, पनीर या अन्य सब्जियां भी मिला सकते हैं। इस लेख में हम आपको कद्दू की पत्तियों की सब्जी बनाने की आसान और स्वादिष्ट विधि बताने जा रहे हैं।
कद्दू की पत्तियों की भाजी बनाने का तरीका
- कद्दू के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को अच्छी तरह से धुलकर काट लें।
- अब दूसरी तरफ एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो हींग फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- प्याज लाल होने पर इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च डालकर भूनें।
- इसके बाद टमाटर गलने तक भूनें। गलने के बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब कद्दू के पत्ते डालकर अच्छी तरह चलाकर ढक दें।
- जब पत्ते गल जाएं और सब्जी गाढ़ी हो जाए तो नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- पकने के बाद गैस को बंद कर भाजी को गरमागरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: खाने में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी करमुआ साग, सफाचट हो जाएगा बर्तन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।