अलीगढ़ की मशहूर चटपटी चाट आलू के बरूले बनाना है आसान, इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं ये स्ट्रीट फेवरेट रेसिपी

Aligarh Most Popular Street Food Recipe: सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में लोग आलू की रेसिपी खाना पसंद करते हैं। फिर चाहे वह आलू चाट हो या आलू से बनी अन्य डिशेज। अगर आप आलू से बनने वाली कोई नई स्ट्रीट फूड रेसिपी के बारे में सर्च कर रही हैं, तो आप आलू बरूले बनाकर तैयार कर सकती हैं। अलीगढ़ की मशहूर चटपटी चाट दुनियाभर में अपने स्वाद और इंस्टेंट मेकिंग की वजह से मशहूर है। आलू के नरम और कुरकुरे बरूले मसालेदार और तीखी चटनी के साथ एक ऐसा स्वाद देता है, जिसे खाने के बाद आप ही नहीं बल्कि परिवार के लोग और मेहमान भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। अगर आप इस रेसिपी को घर पर बनाकर अपने ससुराल वालों को खुश करना चाहती हैं, तो यहां देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स-
आलू बरूले बनाने की रेसिपी

- आलू – मध्यम आकार के उबले हुए
- बेसन – 1/2 कप
- नमक – स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
- हींग – 1 चुटकी
- हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- तेल – तलने के लिए
- पानी – 1/4 कप (बेसन का घोल बनाने के लिए)
इसे भी पढ़ें- टेस्टी खाने का है मन तो मटर से तैयार करें जायकेदार कोफ्ते, यह रही आसान रेसिपी
बनाने का तरीका

- बरूले बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े में कट करें। अगर आप छोटे आलू उबाल रही हैं, तो उन्हें काटने की जरूरत नहीं है।
- इसके बाद आलू में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
- इसके बाद एक कटोरी में बेसन, नमक, और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल का तापमान मध्यम रखें ताकि आलू को बेसन के घोल में डुबोकर अच्छे से तलें।
- आलू के गोले यानी बरुले को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- बरूले को तेल से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- इसके बाद लाल मिर्च, लहसुन और अदरक से तैयार लाल चटनी को इन बरूले के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- आलू बरूले को कुरकुरे बनाने के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
- बेसन के घोल को बहुत पतला या गाढ़ा न रखें।
- फ्राई करने के बाद बरुले को टिशू पेपर पर जरूर रखें। इसके अतिरिक्त तेल बाहर निकल जाएगा।
- लाल चटनी बनाने के लिए अदरक, सूखी लाल मिर्च और लहसुन को पीसकर उसे फ्राई करके चटनी बनाएं।
- बरुले का स्वाद लाल चटनी के स्वाद पर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें- टेस्टी ही नहीं, हेल्दी भी है सफेद चने से बनी यह डिश...लंच और स्नैक्स के लिए होगी परफेक्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Personal image, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।