सिर्फ 5 मिनट में बनाएं बोरिंग रायते को स्वादिष्ट, इन तरीकों से लगाएं तड़का

रायता भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है, जिसे ज्यादातर पुलाव, बिरयानी, रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है। कुछ लोग तो रायते के इतने दीवाने होते हैं कि इसके बिना खाना ही नहीं खाते...इसलिए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि दही से तैयार रायता एक तरह से स्वाद में तड़का लगाने का काम करता है। कहा जाता है कि खाना कैसा भी बना हो, लेकिन रायते के साथ सर्व किया जाए तो स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
पर एक ही तरह का रायता कब-तक चाव से खाया जाए....क्योंकि रोज ही स्वाद बोरियत पैदा कर सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि समय के साथ रायता में कुछ बदलाव किया जाए और कुछ डिफरेंट रेसिपीज ट्राई की जाएं।
आप आलू का रायता,बूंदी का रायता या फिर प्याज का रायता बनाकर खा सकते हैं। मगर क्या आपको पता है कि इसमें तड़का सही तरीके से लगाया जाए, तो स्वाद तीन गुना बढ़ जाता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि रायते में तड़का कैसे लगाया जाए।
राई और हींग का तड़का

सामग्री
- राई- 1 छोटा चम्मच
- लहसुन- 4 कली
- लाल सूखी मिर्च- 3
- तेल- आधा कप
कैसे लगाएं तड़का?
- तड़का लगाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।
- फिर एक बाउल में लहसुन को छीलकर पतला-पतला काट लें। (कई तरह का मिलता है लहसुन)
- अब एक पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- तेल डालकर राई का तड़का लगाएं।
- फिर सूखी लाल मिर्च और कटा हुआ लहसुन डालकर चटखने दें।
- रायते के ऊपर डालें और फिर सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें- मलाई से आने लगती है बदबू, तो इस तरह से करें स्टोर
प्याज का तड़का

सामग्री
- घी- 1 कप
- प्याज-1 (कटा हुआ)
- टमाटर- 1 (कटा हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
कैसे लगाएं तड़का?
- यह तड़का प्लेन दही के रायते में लगाया जा सकता है।
- इसे लगाने के लिए प्याज, टमाटर को काट लें।
- फिर एक बाउल में दही को फेंट लें। (बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर)
- अब एक पैन में घी गर्म करें।
- फिर प्याज, टमाटर और नमक डालकर फ्राई करें।
- ऊपर से हींग डालकर दही में डाल दें।
- बस आपका काम हो गया है।
इसे जरूर पढ़ें- इस स्टाइल में बनाएं प्याज और टमाटर की चटनी, खाते ही आ जाएगा मजा
जैतून का तेल और सूखी मिर्च का तड़का

सामग्री
- जैतून का तेल- 2 चम्मच
- करी पत्ता- 1
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- अदरक- 1 इंच
कैसे लगाएं तड़का?
- एक पैन में जैतून का तेल गर्म करें।
- फिर सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और जीरा भी डाल दें।
- अदरक डालकर जब खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- बस इसे थोड़ी देर पकने दें बस आपका तड़का तैयार है।
- यकीनन ये तड़का आपके रायते को डिफरेंट फ्लेवर देगा।
ये रेसिपीज आपके रायते को डिफरेंट फ्लेवर दे सकती हैं। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स पर क्लिक करें। ऐसे ही कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।