इस स्टाइल में बनाएं प्याज और टमाटर की चटनी, खाते ही आ जाएगा मजा

खाने में टमाटर का इस्तेमाल ग्रेवी को गाढ़ा करने से लेकर खट्टापने के लिए किया जाता है। टमाटर की मदद से तरह-तरह की रेसिपी तैयार की जाती हैं। खासतौर पर ज्यादातर घरों में टमाटर की चटनी बनाई जाती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि चटनी खाने के बाद भी इसका स्वाद जुबान पर रहता है। चटनी होती ही इतनी टेस्टी है। क्या आप भी चटनी के शौकीन हैं? दाल हो या सूखी सब्जी, चटनी जरूर चाहिए?
आजतक आपने टमाटर और प्याज की मिक्सी में पीसी हुई चटनी खाई होगी? आज इस आर्टिकल में हम आपको टमाटर और प्याज की चटनी की स्पेशल रेसिपी बताएंगे।
टमाटर, प्याज और मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं

टमाटर और प्याज की चटनी का स्वाद ही अलग होता है। इसलिए हर घर में टमाटर की चटनी बनाई जाती है। मूंगफली का इस्तेमाल पोहा से लेकर लड्डू बनाने के लिए किया जाता है। क्या आप कभी टमाटर, प्याज और मूंगफली की चटनी खाई है? शायद आप इन चीजों के कॉम्बिनेशन के बारे में पहली बार सुन रहे होंगे। क्या आप भी इस स्पेशल चटनी की रेसिपी जानना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
चटनी बनाने के लिए सामग्री
- 4-5 टमाटर
- 2 प्याज
- 6-7 लहसुन की कली
- स्वादानुसार नमक
- 6-7 हरी मिर्च
- मूगंफली
- धनिया के पत्ते
- कच्चा सरसों का तेल
टमाटर की चटनी कैसे बनाएं
- सबसे पहले प्याज को छिलकर काट लें।
- अब हरी मिर्च को धनिया के पत्तों को धोकर इन्हें भी बारीक टुकड़ों में काटें।
- टमाटर की चटनी बनाने के लिए टमाटर और लहसुन को गैस पर भून लें।
- कुछ ही देर में आपको टमाटर और लहसुन का छिलका काला दिखने लगेगा, तब गैस बंद कर दें।
- अब कढ़ाही में मूंगफली को हल्की आंच पर करीब 5 मिनट के लिए रोस्ट करें।
- टमाटर और लहसुन का छिलका निकाल लें।
- अब सभी चीजों को मिक्सी में पीस लें।
- इस पेस्ट को एक बाउल में डालें और ऊपर से स्वाद अनुसार नमक और कच्चा तेल डालें।
- चटनी में नमक और तेल को चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है टमाटर, प्याज और मूंगफली की चटनी।
- इस चटनी को आप दाल-चावल से लेकर पकोड़े तक के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: एक बार जरूर ट्राई करें कारा चटनी की ये रेसिपी, खाने को मिलेगा लाजवाब स्वाद
10 मिनट में कैसे बनाएं टमाटर और प्याज की चटनी

कई बार काम ज्यादा होने की वजह से चटनी बनाने का समय नहीं मिल पाता है। अगर हम आपसे कहें कि आप केवल 10 मिनट में टमाटर और प्याज की चटनी बना सकती हैं, तो क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगी? सिंपल स्टाइल लेकिन लाजवाब टमाटर की चटनी की रेसिपी जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
चटनी बनाने के लिए सामग्री
- 3-4 बड़े टमाटर
- 5-6 सूखी लाल मिर्च
- 2 बड़े प्याज
- 3-4 हरी मिर्च
चटनी बनाने की रेसिपी
- टमाटर की सिंपल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, लहसुन और सूखी लाल मिर्च को पानी में उबाल लें।
- प्याज और हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काटें।
- जब टमाटर का छिलका निकलने लगे, तब गैस बंद कर दें।
- अब टमाटर को ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब टमाटर ठंडे हो जाए, तब छिलका उतार लें।
- एक बड़े बाउल में टमाटर को अच्छे से मैश कर लें।
- टमाटर में कटा हुआ प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, सूखी लाल और स्वादानुसार नमक डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स लें।
- लीजिए तैयार है टमाटर और प्याज की लाजवाब चटनी।
- यकीन मानिए इस चटनी को खाते ही सब आपसे रेसिपी जरूर पूछेंगे।
- टमाटर और प्याज की इस चटनी को आप केवल रोटी से लेकर कबाब तक के साथ खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: टमाटर की ये चटनी बढ़ा देगी आपके खाने का स्वाद, जानें रेसिपी
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।