क्या आपको ब्रेस्ट में अक्सर दर्द या भारीपन महसूस होता है?
क्या कंधों में खिंचाव और पीठदर्द ने आपको परेशान किया है?
अगर ऐसा है, तो जान लीजिए कि इसकी वजह आपकी गलत ब्रा हो सकती है। ब्रेस्ट को सही शेप, सपोर्ट और कंफर्ट देने के लिए सही साइज और फिटिंग की ब्रा का चुनाव बहुत जरूरी है। गलत साइज या गलत फिटिंग की ब्रा न केवल ब्रेस्ट और कंधे में दर्द की वजह बनती है, बल्कि इससे पीठ दर्द, गर्दन में खिंचाव और स्किन पर रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं और पॉश्चर भी खराब हो सकता है। ब्रा को चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि दर्द और रैशेज से बचा जा सके। चलिए इस बारे में गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
गलत ब्रा कैसे पहुंचा सकती है शरीर को नुकसान?
- अगर ब्रा का साइज छोटा है और आप गलत फिटिंग की ब्रा चुन रही हैं, तो ब्रेस्ट पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे दर्द और सूजन हो सकती है।
- टाइट या पतली स्ट्रैप वाली ब्रा कंधे की नसों पर दबाव डालती है, जिससे गर्दन और पीठ में खिंचाव होता है और लाल निशान भी पड़ सकते हैं।
- कई बार महिलाएं हैवी ब्रेस्ट के लिए बहुत टाइट ब्रा पहनती हैं, यह सभी सही नहीं है।
- ज्यादा टाइट ब्रा से पसीना रुकता है और स्किन में जलन या खुजली होने लगती है।
यह है एक्सपर्ट की राय
ब्रा चुनते वक्त किन जरूरी बातों का रखें ध्यान?
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि सभी महिलाओं को अपनी वार्डरोब में स्पोर्ट्स ब्रा को जरूर रखना चाहिए। खासकर, अगर आपको ब्रेस्ट में दर्द हो रहा है या कंधे में खिंचाव महसूस होता है, तो सही फिटिंग वाली स्पोटर्स ब्रा पहनें।
- इसके स्ट्रैप्स चौड़े होते हैं, जिनसे ब्रेस्ट को सही सपोर्ट मिलता है। ये ब्रेस्ट के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से फुल कवरेज देती हैं और इसमें बीच में वी शेप भी नहीं होती है, जिससे ब्रेस्ट को सही शेप मिलती है।
- ब्रा चुनने से पहले आपको ब्रेस्ट और कप का सही साइज मालूम होना जरूरी है। अंदाजे से ब्रा साइज का चुनाव न करें। दें
- ब्रा का बैंड जितना फिट होगा, उतना ही बेहतर सपोर्ट मिलेगा। कप बहुत टाइट या बहुत ढीले नहीं होने चाहिए।
- अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं, तो चौड़ी और पैडेड स्ट्रैप्स वाली ब्रा चुनें ताकि कंधों पर प्रेशर न पड़ें।
- गर्मियों में कॉटन की ब्रा पहनना सही रहेगा। इससे रैशेज और एलर्जी नहीं होती है।
- डेली वियर के लिए नॉन वायर्ड और नॉन पैडेड ब्रा पहनें।
यह भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के लिए पहनती हैं ज्यादा टाइट ब्रा? जान लीजिए इसके नुकसान
ब्रेस्ट को सही तरह से सपोर्ट देने के लिए, सही ब्रा का चुनाव बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों