herzindagi
image

क्या आपके भी जांघों पर डिंपल जैसे निशान पड़ते हैं?कहीं आपको यह दिक्कत तो नहीं!

अक्सर महिलाओं के जांघों और कूल्हों पर डिंपल जैसे या ऊबड़-खाबड़ निशान पड़ जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-04-25, 17:39 IST

महिलाओं के शरीर में कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। इन बदलाव को अक्सर हम आईने में निहारते हुए समझ पाते हैं। क्या कभी आपने आईने में देखते हुए अपनी जांघों या कूल्हों पर डिंपल या ऊबड़-खाबड़ निशान देखे हैं। अगर हां, तो आप अकेली नहीं हैं। बहुत सारी महिलाएं डिंपल का अनुभव करती हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि यह मोटापे के कारण होता है, तो ऐसा नहीं है। यह पतली लड़कियों को भी हो सकता है। आखिर इसे मेडिकल टर्म में क्या कहा जाता है?और हमारी त्वचा पर इस तरह से क्यों नजर आता है। चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर से जानकारी लेते हैं।

क्या आपके भी जांघों पर डिंपल जैसे निशान पड़ते हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

 

दरअसल यह डिंपल जैसे दिखने वाले निशान को सेल्युलाईट कहा जाता है। ऐसा एस्ट्रोजन के असंतुलन के कारण होता है। यह अक्सर पीसीओएस, वजन बढ़ने या खराब ब्लड सर्कुलेशन के दौरान दिखाई देता है, इससे कोशिकाएं सूज जाती हैं, और त्वचा में ऊबड़-खाबड़ से निशान दिखाई देने लगते हैं।

यह भी पढ़ें-डियर लेडीज...आपकी इन तीन गलतियों से कंट्रोल से बाहर होता है पीसीओएस

सेल्युलाईट को कम करने के 4 बेहतरीन उपाय

CELLULITES IN WOMEN

  • ओमेगा 3 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अलसी, अखरोट खाएं ताकि त्वचा की लोच बढ़े और सूजन कम हो।
  • डाइट में पोटेशियम बढ़ाएं। इसके लिए आप केले, एवोकाडो खाएं, नारियल पानी पिएं ताकि परिसंचरण में सुधार हो।
  • रोजाना 2 से 2.5 लीटर डिटॉक्स पानी पिएं ताकि विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सके और सूजन कम हो सके।
  • उच्च फाइबर सामग्री लें जैसे पत्तेदार साग, फल और चिया सीड्स खाएं ताकि अतिरिक्त एस्ट्रोजन को बाहर निकाला जा सके।
  • इसके अलावा रोजाना 5 मिनट तक ड्राई ब्रशिंग करें-यह रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है और त्वचा को चिकना बनाता है।

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।