सुबह के वक्त ब्लड शुगर लेवल क्यों बढ़ जाता है? जानें

डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल हाई बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के वक्त में ब्लड शुगर लेवल क्यों बढ़ जाता है?
Updated:- 2024-03-01, 15:31 IST
What would cause my blood sugar to be high in the morning

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में करीब 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। डायबिटीज के मरीजों का अक्सर ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। हालांकि इसे सही खानपान और सही जीवनशैली को फॉलो करके कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं अक्सर सुबह के वक्त ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से स्पर्श अस्पताल के कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ श्याम सुंदर से।

सुबह के वक्त ब्लड शुगर लेवल क्यों बढ़ जाता है?

diabetes in morning

एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लड शुगर को बढ़ाने के लिए हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। सुबह के वक्त में कॉर्टिसोल हार्मोन की सक्रियता बहुत ज्यादा होती है। जब हम तनाव लेते हैं तो कोर्टिसोल हार्मोन ज्यादा रिलीज होने लगता है । इसी वजह से शरीर में शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है।

सुबह के वक्त हमें काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है ऐसे में शरीर कोर्टिसोल, ग्रोथ हार्मोन और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन जारी करता है। ये हार्मोन ग्लूकोज का उत्पादन करने के लिए लिवर को उत्तेजित करते हैं जिससे ब्लड शुगर में वृद्धि होती है।

इसके अलावा शुगर के मरीज ने दवा या खानपान से जुड़ी कोई लापरवाही की हो तो भी सुबह के वक्त शुगर बढ़ना तय होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और रात में कोई मीठी चीज ली है तो सुबह के समय में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। वहीं अगर आपने रात में ठीक तरह से नींद नहीं ली है तब भी कोर्टिसोल हार्मोन इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाकर ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें-त्वचा पर दिखने लगा है मेनोपॉज का असर? इन टिप्स से रखें ख्याल

सुबह के वक्त कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर लेवल

no sugar

  • डायबिटीज के मरीजों के खाने का टाइम फिक्स होना चाहिए।
  • खाने में जटिल कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का मिश्रण रखें ताकी  ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे।
  • रात को मीठा खाने से बचें।
  • सुबह का नाश्ता स्किप ना करें
  • नाश्ते में फाइबर को शामिल रखें ताकि यह धीरे धीरे पचे और शुगर स्पाइक ना हो

यह भी पढ़ें-आपके ये Healthy फूड्स पेट की बजाते हैं बैंड, खराब हो सकता है डाइजेशन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।