आपका स्वास्थ्य बेहतर तब होगा, जब आपका डाइजेशन अच्छा होगा। डाइजेशन खराब हो, तो खाने-पीने में समस्या रहती है। छाती में जलन रहती है। खाना खाने बाद तुरंत पेट खराब हो जाता है और अक्सर गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है। हम क्या खाते हैं और किस तरह से खा रहे हैं, वह खाना पचाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्पाइसी, ऑयली और प्रोसेस्ड फूड के बारे में सब जानते हैं कि वो आपके पेट को खराब कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे कई फूड्स हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन हकीकत में वे भी आपकी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे कई सारे अच्छे फूड्स हैं, जो डाइजेशन के लिए बैड हो सकते हैं।
यह एक्सपर्ट्स भी कहते हैं। जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। जहां उन्होंने उन फूड्स के बारे में बताया था जो पाचन तंत्र को गड़बड़ कर सकते हैं।
वह कहती हैं ऐसी कई सब्जियां और दालें हैं, जिन्हें खाकर प्रोटीन और फाइबर प्राप्त होता है। मगर ये अच्छी चीजें भी आपको गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दे सकती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उन्हें अपने आहार से पूरी तरह हटा दें, क्योंकि उनमें कुछ आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जिनकी आपके शरीर को वास्तव में आवश्यकता होती है।
जरूरी है कि ऐसी चीजों को आप लिमिट में अपने आहार में शामिल करें। आइए न्यूट्रिशनिस्ट अंजली से जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो आपके पाचन के लिए खराब हो सकते हैं।
क्रूसिफेरस सब्जियां
क्रूसिफेरस कहते ही ब्रोकोली सबसे पहले दिमाग में आती होगी। इसके साथ ही फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होती हैं। इन सब्जियों को अक्सर डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। मगर न्यूट्रिशनिस्ट अंजली का कहना है कि उनमें सल्फर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। रैफिनोज और सल्फर जैसे कंपाउंड्स के कारण उन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है। ये कंपाउंड्स उन लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिनका डाइजेशन सेंसिटिव होता है। इन सब्जियों से गैस,जलन, सूजन और ब्लोटिंग उत्पन्न हो सकती हैं। पाचन समस्याओं को कम करने के लिए, इन सब्जियों को अच्छी तरह से पकाने की कोशिश करें।
ये सब्जियां आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करती हैं, लेकिन उसके साथ ही गैस और ब्लोटिंग पैदा कर सकती हैं। अगर आप कभी मूली, पत्तागोभी जैसी सब्जियां खाएं, तो उन्हें हमेशा पकाएं या फिर फर्मेंट करके उनका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: डाइजेशन रहता है खराब? डाइट में शामिल करें ये 4 सब्जियां
View this post on Instagram
साबुत अनाज
फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसका सेवन करने से हमें पूरे दिन काम करने की शक्ति मिलती है। गेहूं, जौ और जई जैसे साबुत अनाज को उनकी उच्च फाइबर सामग्री और कई स्वास्थ्य लाभों के लिए सराहा जाता है। फाइबर आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत आवश्यक है। हालांकि, साबुत अनाज में पाए जाने वाले फाइबर, विशेष रूप से अघुलनशील फाइबर, को पचाना कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
इसी कारण से ये साबुत अनाज का सेवन करने से सूजन, गैस और पेट में अन्य किसी परेशानी हो सकती है। यदि आप साबुत अनाज खाने के बाद पाचन समस्याओं का अनुभव करते हैं, तो इनकी जगह रिफाइन्ड अनाज जैसे क्विनोआ या ब्राउन चावल जैसे ग्लूटेन-फ्री विकल्पों का सेवन कर सकते हैं।
बीन्स और फलियां
बीन्स और फलियां प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों के बहुत अच्छा स्रोत हैं। हालांकि, उनमें ऑलिगोसेकेराइड्स भी होते हैं, एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट जिसे शरीर को पूरी तरह से तोड़ने में कठिनाई होती है। इससे पेट में बहुत ज्यादा गैस बनती है और साथ ही पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। कई सारे लोगों को बीन्स खाना पसंद नहीं होता है या उन्हें इसकी आदत नहीं होती है।
ऐसे में यदि वह इन चीजों का सेवन कर लेते हैं, तो उनकी गट हेल्थ खराब हो सकती है। पाचन शक्ति में सुधार करने के लिए, खाना पकाने से पहले ड्राई बीन्स को भिगोना जरूरी हो जाता है। इसी के साथ, कोशिश करें कि इसका सेवन धीरे-धीरे और आराम से करें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पेट नहीं होता है साफ, शुरू करें इन 10 चीजों का सेवन
कच्ची सब्जियां और फल
आपको भी सलाद के रूप में कच्ची सब्जियां खाना पसंद होगा। मूली और प्याज का सेवन तो खाने के साथ किया ही जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये चीजें आपके डाइजेशन को कमजोर कर सकती हैं। फल और सब्जियों में भरपूर पोषण होता है, लेकिन कई बार इनका अधिक सेवन करने से इन्हें पचाने में मुश्किल हो सकती है।
कच्ची सब्जियां और फल अघुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जिन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है और ये सूजन, ब्लोटिंग और गैस की समस्या का कारण बन सकते हैं। कच्ची सब्जियों और फलों का सेवन कभी भी रात को न करें। सलाद या फल को लंच से पहले लें।
जहां कई सारे फूड हेल्दी होते हैं और कई सारे न्यूट्रिशिनल बेनिफिट्स प्रदान करते हैं, वे हमेशा हर किसी की गट हेल्थ के लिए अच्छे नहीं हो सकते हैं। क्या आपका फेवरेट फूड इस लिस्ट में शामिल है? अगर हां, तो हमें कमेंट करके उसके बारे में बताएं और लिमिट में उस चीज़ का सेवन करें। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों