डायबिटीज एक मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारी है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। यह बीमारी लाइलाज है, मतलब इसे आप पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकते हैं। अगर इसे सही तरह से कंट्रोल न किए या जाए, तो दिल, किडनी, आंखें और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती है। वहीं आपने अक्सर सुना होगा कि डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर सही खानपान, दवा के साथ फिजिकली एक्टिव रहने की भी सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों को टहलना एकदम जरूरी होता है। चलिए जानते हैं कि आखिर टहलना क्यों जरूरी है। डॉ. सज्जाद ने इस बारे में जानकारी दी है।
डायबिटीज के मरीजों को टहलना क्यों जरूरी है?
जब डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति वॉक करता है, तो मांसपेशियां अधिक सक्रिय होती हैं। यह सक्रियता रक्त में मौजूद ग्लूकोज को सोखने और उसे ऊर्जा में बदलने में मदद करती है।
वॉक करने से शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ता है। इससे छोटे-छोटे ब्लड वेसल्स खुलते हैं और इंसुलिन रिसेप्टर्स अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इससे इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है और शुगर को कोशिकाओं तक पहुंचाता है।
वहीं खाना खाने के बाद भी वॉक करने की सलाह दी जाती है। दरअसल खाना खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ता है,और जब आप वॉक करते हैं तो शुगर का लेवल स्पाइक नहीं करता है। इसलिए खाना खाने के बाद 30 मिनट से लेकर 45 मिनट तक वॉक करना अच्छा होता है।
कुल मिलाकर टहलने से शरीर में इंसुलिन का इस्तेमाल बेहतर होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इससे इंसुलिन की संवेदनशीलता कम हो जाती है। इससे फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-अगर जलने पर आप भी लगा लेती हैं टूथपेस्ट, तो पड़ सकता है भारी...जानिए डॉक्टर से इसके साइड इफेक्ट्स
डायबिटीज मरीजों के लिए वॉकिंग टिप्स
- रोजाना कम से कम सुबह 30 मिनट सैर
- खाने के बाद 2 मिनट से लेकर 10 मिनट तक चलें
- तेज चलने के बजाए आप हर रोज धीरे-धीरे चलें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों