herzindagi
image

बढ़ा हुआ शुगर लेवल नहीं हो रहा है कंट्रोल? डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रामबाण हैं आपकी रसोई में मौजूद ये चीजें

अगर आपको डायबिटीज है और आपका ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, तो दवाइयों के साथ, डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करें। एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को सही तरह से डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहेगा।
Editorial
Updated:- 2025-03-13, 19:39 IST

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी कंडीशन है। इसके मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप डायबिटिक या प्री-डायबिटिक है, तो आपको दवाइयों के साथ अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में खास बदलाव करने की जरूरत है। ब्लड शुगर लेवल का लंबे समय तक बढ़ा रहना, शरीर के कई हिस्सों पर डाल सकता है। ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए, खान-पान का बैलेंस होना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। 

डायबिटीज डिटॉक्स वॉटर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Gut and Hormones (@dt.manpreetkalra)

  • 1 टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर लें। इसमें एसिडिक एसिड होता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • 1 टीस्पून भीगे हुए बेसिल सीड्स लें। इसमें फ्लेवोनॉइड्स होते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है। यह इंफ्लेमेशन को भी कम करता है।
  • एक चुटकी दालचीनी पाउडर लें। दालचीनी, शरीर को इंसुलिन को सही तरह से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसमें ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है।
  • इन तीनों चीजों को 1 गिलास पानी में मिलाएं। इसे अच्छे से चलाएं और इस डिटॉक्स वॉटर को लंच के 10-15 मिनट बाद पिएं।

जामुन, सूरजमुखी और कद्दू के बीजों के साथ

  • जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे एंथोसायनिन और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। इसमें जंबोलिन होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
  • सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम होता है। यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और ब्लड शुगर स्पाइक को कम करता है।
  • कद्दू के बीजों में भी मैग्नीशियम होता है। यह इंसुलिन लेवल को रेगुलेट करने में मदद करते हैं।
  • 1 कटोरी जामुन के साथ, 1 टीस्पून कद्दू के बीज और 1 टीस्पून सूरजमुखी के बीज लें। इसे मिड मील के तौर पर लें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दिन में 1 बार पिएं यह खास ड्रिंक

भुने हुए चने का ड्रिंक

chana sattu for energy

  • चना, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। यह ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
  • इसमें काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
  • जीरा पाउडर भी ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
  • इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने में मदद मिलती है।
  • 1 गिलास पानी में, 1 टीस्पून भुने चने का पाउडर,1 चुटकी काली मिर्च, जीरा पाउडर, सेंधा नमक और आधा नींबू का रस मिलाएं। इसे शाम के वक्त पिएं।

 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी

 

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए, ये सभी चीजें फायदेमंद हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।