Frequent Thirst Reasons: शरीर में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर इसके संकेत नजर आने लगते हैं। वजन कम होना, वजन बढ़ना, नींद बहुत आना या कम आना, कमजोरी या थकान महसूस होना, प्यास बहुत अधिक लगना, ये सभी लक्षण शरीर में मौजूद किसी गड़बड़ी या फिर किसी जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी का संकेत हो सकते हैं। दरअसल, शरीर में पल रही कोई बीमारी हो या फिर कोई हेल्थ कंडीशन, इसके लक्षण वक्त के साथ हमें नजर आ जाते हैं। लेकिन इन लक्षणों को समय पर पहचानना जरूरी है वरना मुश्किल खड़ी हो सकती है। अगर आपको हमेशा प्यास लगती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। नीतिका ने आयुर्वेद में एमडी किया है। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
ज्यादा प्यास लगने के कारण ( Why do I always feel thirsty even after drinking water)
- सेहतमंद रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है। कम मात्रा में पानी पीना आपको बीमार कर सकता है।
- जिस तरह कम पानी पीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ठीक उसी तरह अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पीती हैं, तो इससे भी सेहत को नुकसान हो सकता है।
- कुछ लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बाद भी प्यास लगती है। इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं।
- अगर आपको शुगर है या फिर आप प्री डायबिटिक स्टेज में हैं, तो आपको लगातार प्यास लग सकती है।
- ज्यादा प्यास लगने पर आपको अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करवाना चाहिए।
- अगर आपको ड्राई माउथ की समस्या है यानी की आपकी लार ग्रंथियां सही मात्रा में स्लाइवा प्रोड्यूस नहीं कर रही हैं, तो भी आपको हमेशा प्यास लगती रहेगी।
- अगर आप बहुत अधिक तीखा खाती हैं, तो भी आपको लगातार प्यास लग सकती है।
- डाइजेशन से जुड़ी कुछ दिक्कतों की वजह से भी कुछ लोगों को प्यास ज्यादा लगती है।
- कुछ दवाईयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
- जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें भी डिहाइड्रेशन (क्या है साइलेंट डिहाइ़ड्रेशन?)की वजह से प्यास ज्यादा लग सकती है।
- कई बार ज्यादा प्यास लगने के पीछे मौसम और आस-पास का वातावरण भी जिम्मेदार हो सकता है। (ज्यादा पसीना आने के कारण)
यह भी पढ़ें- ऐसे करें डिहाइड्रेशन टेस्ट और जानें शरीर को कितने पानी की है जरूरत
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों