सब कुछ हेल्दी खाती हैं, फिर भी हो जाती है ब्लोटिंग ? हो सकते हैं ये कारण

मैं सबकुछ तो हेल्दी खाती हूं, फिर भी खाने के बाद पेट में गैस बनने लगती है, ब्लोटिंग हो जाता है, पेट फूलकर गुब्बारे जैसा हो जाता है। क्या करूं?ऐसा क्यों होता है?आइए जानते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-22, 16:51 IST
image

आप जंक फूड से दूर रहती हैं? खाने में एकदम हेल्दी चीजें खाती हैं? तेल भी ज्यादा नहीं होता है? फाइबर और प्रोबायोटिक भी शामिल करती हैं? फिर भी खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है? भारीपन लगता है? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं हम आपको इसके पीछे के कुछ छुपे हुए कारण बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जानकारी दे रही हैं।

हेल्दी खाती हूं, फिर भी पेट फूल जाता है?

एक्सपर्ट की मानें, तो आप हेल्दी खा रही हैं, लेकिन अगर आप खाने को ठीक से नहीं चबा रही हैं। जल्दी-जल्दी निगल जा रही हैं तो आपके पेट में हवा भर जाता है, जिससे ब्लोटिंग हो सकती है। हर बाइट को अच्छे से चबाएं और धीरे-धीरे खाएं।

say-goodbye-to-bloating-with-natural-remedy-1728051090423

अच्छा खाना खा रही है और लगातार तनाव में हैं, तो इससे भी पेट पर असर पड़ता है। इसे हम गट ब्रेन कनेक्शन कहते हैं। स्ट्रेस से डाइजेशन धीमा हो जाता है और ब्लोटिंग बढ़ जाती है। स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए एक्सरसाइज, वॉक या योग का सहारा लें।

तीसरा कारण पानी की कमी हो सकती है। आप पर्याप्त मात्रा में फाइबर तो ले रही हैं, लेकिन पानी नहीं पी रही हैं, तो वह पेट में सूख सकता है और कब्ज का कारण बन सकता है। दिन भर में काम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं वजन चेक करने का सही समय और तरीका क्या है? चलिए डाइटिशियन से पूछ लेते हैं

bloated stomach

हेल्दी खाना खाती हैं, लेकिन खाने का टाइम सही नहीं है, तो इससे भी पेट पर असर पड़ता है। हर खाने के बीच कम से कम 3 से 4 घंटे का गैप रखें। जल्दी-जल्दी खाना खाने से पेट को आराम नहीं मिलता है। पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता है। इस वजह से पेट फूलने लगता है।

यह भी पढ़ें-16 घंटे की फास्टिंग करने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP