पीठ दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? वैसे तो हेरेडिटी, खराब पॉश्चर, डाइट, फिजिकल हेल्थ, कोई पुरानी चोट, बहुत कुछ शामिल हो सकता है। महिलाओं को होने वाले पीठ दर्द का अहम कारण ब्रा भी हो सकती है। एक स्टडी मानती है कि दुनिया भर में 80% महिलाएं गलत फिटिंग की ब्रा पहनती हैं। इससे ना सिर्फ पीठ में बहुत दर्द हो सकता है, बल्कि ब्रेस्ट पेन की शिकायत भी हो सकती है। गलत ब्रा पहनने से ब्रेस्ट सैगिंग भी हो सकती है। कई मामलों में इससे ब्रा फैट भी पीठ पर जमने लगता है जिससे शरीर बेडौल दिखता है।
पर आखिर गलत फिटिंग की ब्रा क्यों पहनी जाती है? क्या वाकई सिर्फ ब्रा पहनने से ही पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है? इसके बारे में रिसर्च क्या कहती है? इन सभी सवालों के जवाब आज हम अपनी स्टोरी में देंगे।
बैक पेन और ब्रा को लेकर क्या कहती है रिसर्च?
यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ वेल्स में 100 प्री-मेनोपॉजल महिलाओं पर एक स्टडी की गई थी। इस स्टडी में महिलाओं को तीन महीने तक ब्रा ना पहनने को कहा गया। तीन महीने तक ब्रा ना पहनने के बाद उन्हें फिर तीन महीने के लिए ब्रा पहनाई गई। इस स्टडी में पाया गया कि महिलाओं को ब्रेस्ट से जुड़े हेल्थ इश्यूज उस समय कम हुए जब उन्होंने ब्रा नहीं पहनी थी। इस स्टडी में पाया गया कि महिलाओं को ब्रेस्ट सपोर्ट की जरूरत तो होती है, लेकिन ब्रा स्ट्रैप्स के कारण उन्हें बहुत ज्यादा दर्द और असहजता महसूस हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको पता है ब्रा कप साइज A,B,C,D का मतलब?
कई महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं और इसके कारण उन्हें पीठ और कमर में परेशानी होती है। जिन महिलाओं का फैट ज्यादा होता है उन्हें गर्दन में भी टाइट ब्रा स्ट्रैप के कारण परेशानी हो सकती है।
आखिर क्यों पहनी जाती है गलत साइज की ब्रा?
गलत ब्रा पहनने के पीछे ब्रा डिजाइन भी एक कारण हो सकता है। कई स्टाइलिश ब्रा में साइज अलग होते हैं। ऐसे में ब्रेस्ट कप या फिर ब्रांड साइज गलत पहन लिया जाता है। सही साइज की ब्रा में फिटिंग तो अच्छी होती है, लेकिन दिखती अच्छी नहीं है। शायद यही कारण है कि महिलाओं को इतनी दिक्कत महसूस होती है। कई बार तो सिर्फ आलस में ही महिलाएं अपने लिए सही फिटिंग की ब्रा नहीं चुनतीं।
इतना ही नहीं, एक स्टडी ये भी मानती है कि महिलाओं को खुद अपनी सही फिटिंग के बारे में नहीं पता होता है। ऐसे समय में कप साइज या फिर बैंड साइज को लेकर महिलाएं कन्फ्यूज हो जाती हैं। गलत फिटिंग या खराब डिजाइन वाली ब्रा रिब केज का मूवमेंट रोक सकती है। ऐसे में आपके कंधे आगे की ओर झुक सकते हैं जिससे कंधों में दर्द, गर्दन में दर्द, खराब पॉश्चर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी के साथ, कंधों और रिब केज के बीच जलन भी महसूस हो सकती है।
ब्रा से होने वाले पीठ दर्द को कैसे रोकें?
आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ब्रा से होने वाले पीठ दर्द को रोकने के लिए कई सारी रेमेडीज हैं। आपकी स्थिति अगर ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टरी सलाह की जरूरत पड़ सकती है।
- ब्रेस्ट का शेप और साइज लगातार बदलता रहता है इसलिए हर छह महीने में साइज चेक करें और जरूरत पड़ने पर ब्रा बदलें।
- आईने के सामने खड़ी होकर ब्रा की फिटिंग देखेंग। अगर ब्रा बल्ज निकल रहा है, स्ट्रैप्स बहुत टाइट हैं, जलन या चुभन महसूस हो रही है या ब्रेस्ट लटक रहे हैं तो ब्रा का साइज गलत है।
- ब्रा पहन कर सामने की ओर झुकें और वायर प्लेसिंग देखें। अगर वायर ब्रेस्ट के नीचे है तब तो ठीक है। अगर ऊपर चढ़ रहा है तो इसका मतलब आपकी ब्रा की फिटिंग गलत है।
- ब्रा का सेंटर पार्ट आपके दोनों ब्रेस्ट के बीच में है या नहीं ये भी चेक करें।
- ब्रा हमेशा स्ट्रेचेबल कपड़े की चुनें। पीरियड साइकिल के हिसाब से ब्रेस्ट का साइज बदल सकता है। इसलिए ब्रेस्ट सपोर्ट पूरा मिलना चाहिए।
- आर्म होल की तरफ से ब्रेस्ट बल्ज बाहर आ रहा है, ब्रेस्ट में लाल मार्क्स हैं या फिर स्ट्रैप्स के निशान पड़ रहे हैं तो ब्रा बहुत टाइट है। इसे बदलने की जरूरत है।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स
अगर ऊपर दिए ऑप्शन्स आपको सही लगते हैं तो इसका मतलब ये है कि आप गलत साइज की ब्रा पहन रही हैं। अगर आप सालों तक गलत फिटिंग वाली ब्रा पहनती हैं, तो हो सकता है कि उसके कारण पॉश्चर में परमानेंट खामी आ गई हो। अगर पीठ दर्द बहुत ज्यादा हो गया है तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। सही फिटिंग की ब्रा आपको पतला भी दिखाएगी और कई तरह के हेल्थ इश्यूज से बचाएगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Clovia, Shutterstock