Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:06 AM IST

आपके पैर खोलते हैं सेहत से जुड़े कई राज, जानें

क्या आप जानते हैं कि सेहत खराब होने पर इसके लक्षण आपके पैरों पर भी दिखाई देने लगते हैं। लिवर, किडनी और कई अन्य अंगों से जुड़ी बीमारियों के संकेत पैरों पर नजर आते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-09-11, 19:24 IST
Can you tell your health by your feet

क्या आप जानते हैं आपका वजन, चेहरे के दाग-धब्बे, नाखूनों का रंग, आंखों का रंग, पसीने से आने वाली दुर्गंध और अक्सर महसूस होने वाली कमजोरी जैसी कई चीजे हैं, जो सेहत से जुड़ी जानकारी देती हैं। सेहत खराब होने पर इसके शुरुआती लक्षणों को अगर समझ लिया जाए, तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। शरीर में जब अंदर ही अंदर कोई स्वास्थ्य समस्या पनप रही होती है, तो इसके लक्षण शरीर में दिखाई देते हैं। शुरुआत में इन लक्षणों को समझकर अगर आप डॉक्टर की सलाह लें और सही इलाज करवाएं, तो आप स्वस्थ रह पाएंगी। सेहत खराब होने पर इसके लक्षण आपके पैरों पर भी दिखाई देने लगते हैं। लिवर, किडनी और कई अन्य अंगों से जुड़ी बीमारियों के संकेत पैरों पर नजर आते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पैरों में सूजन आना

feet swelling reasons

अगर आपके पैरों में सूजन है, तो यह भी सेहत खराब होने का संकेत है। प्रेग्नेंसी में काफी महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है। इसके अलावा, किडनी फंक्शन सही न होने, लिवर की बीमारी होने और दिल की बीमारी होने पर भी पैरों में सूजन आ सकती है। अगर आपके पैरों में सूजन बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

एड़ियों का फटना

सर्दियों में अगर कभी-कभार आपकी एड़िया फट जाती हैं, तो यह बेशक सामान्य है। लेकिन, अगर आपकी एड़ी अक्सर फटी रहती हैं, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। एड़ियों के फटने के पीछे शरीर में विटामिन-बी3 और ओमेगा-3 की कमी हो सकती है। डाइट में इनसे भरपूर फूड्स को शामिल करें।

यह भी पढ़ें- दिनभर के बाद महसूस होती है पैरों में थकान और दर्द? इन 2 योगासनों से मिलेगा आराम

वैरिकोज वेंस

varicose veins reasons

वैरिकोज वेंस या स्पाइडर वेंस नसों से जुड़ी समस्या है। यह महिलाओं में काफी आम है। पैरों में जो नीली नसे या नसों के गुच्छे नजर आते हैं, उन्हें ही वैरिकोज वेंस कहा जाता है। ये लिवर फंक्शन के कमजोर होने और शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के बढ़े होने का संकेत है। कई बार बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सेहत से जुड़े कई राज खोलता है आपका पसीना

 

शरीर के संकेतों को सही समय पर समझकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।