herzindagi
yoga poses for leg pain

दिनभर के बाद महसूस होती है पैरों में थकान और दर्द? इन 2 योगासनों से मिलेगा आराम

दिनभर चलने, बैठे रहने या फिर कमजोरी के कारण, कई कारणों से शाम के वक्त पैरों में थकान महसूस होती है। आप आराम पाने के लिए, इन 2 योगासनों को रूटीन में शामिल करें।  
Editorial
Updated:- 2024-08-06, 20:00 IST

Yoga Poses to Soothe Tired Leg: आज के समय में बीमारियों ने लगभग सभी को घेर लिया है। अनियमित जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण, कई बीमारियां लोगों को कम उम्र में ही घेरने लगी हैं। हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना है। अच्छा जीवन जीने के लिए खान-पान सही होना चाहिए। साथ ही, योगासन और एक्सरसाइज को भी रूटीन में शामिल करना चाहिए।

अलग-अलग योगासन अलग-अलग परेशानियों से छुटकारा दिलवा सकते हैं। दिनभर ज्यादा चलने या कई बार एक जगह बैठे रहने की वजह से भी पैरों में थकान महसूस होने लगती है। कई लोगों को दिनभर की थकान के बाद शाम के वक्त पैरों में दर्द महसूस होता है। ऐसे में पैरों को आराम देने के लिए, एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासनों को रूटीन में शामिल करें। ये दोनों योगासन पैरों की थकान को दूर करते हैं।

पैरों की थकान दूर करने के लिए करें वज्रासन

vajrasana for health

  • वज्रासन करने के लिए घुटने के बल बैठें।
  • अपने पैरों को पीछे की तरफ फैलाएं।
  • आपकी एड़ियां बाहर की तरफ होनी चाहिए।
  • और अंगूठों को अंदर की तरफ रखें।
  • हिप्स को एड़ियों के बीच में रखें।
  • आपको एकदम सीधे बैठना है।
  • रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
  • हाथों को घुटनों पर रखें।
  • इस अवस्था में आपको कुछ देर बैठना है।
  • यह एक ऐसा आसन है, जिसे खाना खाने के बाद किया जा सकता है।
  • इससे डाइजेशन सुधरता है।
  • जिन लोगों को खाने के बाद, ब्लोटिंग, गैस और पेट दर्द होता है, उन्हें इस आसन को जरूर करना चाहिए।
  • इससे पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और पैरों के दर्द व थकान में आराम मिलता है।
  • आप खाने के बाद या सोने से पहले इस योगासन को कर सकती हैं।
  • इससे कमर दर्द भी दूर होता है।

पैरों के दर्द और थकान को दूर करेगा बालासन 

balansan for leg pain

  • इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठें।
  • अब पैरों को पीछे की तरफ फैलाएं।
  • कूल्हों को एड़ियों पर रखें।
  • अब आपको आगे की तरफ झुकना है।
  • अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ फैलाएं।
  • माथे को जमीन पर टिका दें।
  • इस पोजिशन में आपको कुछ देर रहना है।
  • आप सुविधा के अनुसार, 5-10 मिनट इस पोजिशन में रह सकती हैं।
  • इससे पैरों की मसल्स को आराम मिलता है और स्ट्रेस कम होता है।
  • यह मेंटल स्ट्रेस को भी कम करता है और मांसपेशियों की थकान को दूर करता है।
  • इससे पैरों की थकान दूर होती है और पैर मजबूत होते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2024: 1 महीने तक रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन, शरीर रहेगा फिट और एक्टिव

ये 2 योगासन पैरों को आराम देते हैं और थकान को कम करते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।