पीरियड्स किसी भी महिला में होने वाला एक नॉर्मल बायोलॉजिकल प्रोसेस है। एक निश्चित उम्र के बाद किसी भी लड़की के पीरियड्स शुरू होते हैं और 45-50 साल की उम्र में मेनोपॉज के साथ पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। पीरियड्स का सही उम्र से जल्दी या देर आना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में किसी भी लड़की के लिए पीरियड्स समय पर आना बहुत जरूरी है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि लड़कियों में पीरियड्स शुरू होने की सही उम्र क्या है? हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लड़कियों को इस बारे में पता ही नहीं होता है। चलिए, गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं कि पहली बार पीरियड्स आने की सामान्य उम्र क्या होती है और इसके संकेत क्या हो सकते हैं। यह जानकारी आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा दे रही हैं।
पहली बार पीरियड्स आने की सही उम्र क्या है?
- आमतौर पर लड़कियो को पहली बार 10-15 साल की उम्र में पीरियड्स आते हैं। हालांकि, यह कई कारणों पर निर्भर कर सकता है। ऐसा जेनेटिक कारणों, न्यूट्रिशन्स, बॉडी और लाइफस्टाइल समेत कई चीजों की वजह से हो सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि आतमौर पर 12 से 14 साल की उम्र में ज्यादातर लड़कियों को पीरियड्स आ जाते हैं। अगर 10 साल की उम्र से पहले या 15 साल की उम्र के बाद पीरियड्स आ रहे हैं, तो यह सही नहीं है।
- आजकल कई लड़कियों को 8 साल की उम्र में भी पीरियड्स आना शुरू होने लगे हैं। यह सही नहीं है। पीरियड्स के आने का साफ मतलब यह होता है कि शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ने काम करना शुरू कर दिया है।
- जल्दी प्यूबर्टी आने और हार्मोनल इंबैलेंस के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। ऐसे में पीरियड्स के आने की एक सही उम्र सभी के लिए निश्चित करना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें-कैसे पता करें कि बेटी को आने वाले हैं पहली बार पीरियड्स? डॉक्टर से जानें
पहले पीरियड्स के आने से पहले के संकेत
- ब्रेस्ट का विकास
- व्हाइट डिस्चार्ज
- शारीरिक बदलाव
- मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
जल्दी पीरियड्स आने के नुकसान
- मोटापे और डायबिटीज का खतरा
- मेनोपॉज का जल्दी आना
- हड्डियों की ग्रोथ पर असर
- दिल की बीमारियों का रिस्क
यह भी पढ़ें- बेटी की उम्र हो गई है 15, लेकिन अब तक नहीं आया है पीरियड? डॉक्टर से जानें कारण
पीरियड्स का सही समय पर शुरू होना किसी भी लड़की के लिए बहुत जरूरी है। बहुत जल्दी या देर से पीरियड्स शुरू होना सही नहीं है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकजाल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों