क्या होता है मानसून ब्लूज, कैसे करता है ये लोगों को परेशान?

मानसून का मौसम में कहीं आप भी तो नहीं हो रहे मानसून ब्लूज का शिकार, चलिए जानते हैं इसके सिम्टम्स...

 

what is monsoon blues
what is monsoon blues

मानसून के समय में मौसम के साथ अगर आपका मन भी बदल रहा है, तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। इन दिनों कई लोग मानसून ब्लूज का शिकार होते हैं, लेकिन पता ना होने के कारण वे इस पर ध्यान नहीं देते हैं। मानसून ब्लूज एक ऐसी मानसिक स्थिति है जो आपके मन और व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ कमल किशोर वर्मा जी से

क्या होता है मानसून ब्लूज

मानसून ब्लूज को क्लीनिकल डिसऑर्डर के रूप में मान्यता नहीं दी गई है लेकिन इसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर की समस्या के तौर पर देखा जाता है। मानसून ब्लूज में मौसम के साथ मूड में बदलाव होता है।

मानसून ब्लूज के लक्षण

monsoon blues know symptoms

मानसून ब्लूज के लक्षणों की बात करें तो अधिक उदास महसूस करना, थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन होना, भूख ना लगना, किसी भी काम को करने का मन ना करना, इत्यादि जैसे लक्षण होते है। यह समस्या ज्यादातर स्ट्रेस-एंग्जायटी या डिप्रेशन के शिकार लोगों में देखी जाती है।

यह भी पढ़ें-मानसून में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

मानसून ब्लूज से कैसे पाएं छुटकारा

  • शारीरिक गतिविधि बढ़ा देना चाहिए।
  • पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
  • पुराने दोस्तों से मिलना चाहिए।
  • परिवार के साथ समय बिताना चाहिए।
  • योग जरूर करना चाहिए।
  • सूर्य की रोशनी में समय बिताएं।

एक्सपर्ट की मानें तो अगर फिर भी आपको इस समस्या में लाभ नहीं मिल रहा है तो आपको तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से की मदद लेनी चाहिए। इस दौरान आपको अकेले रहने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-मानसून में इन तीन कारणों से बीमार पड़ते हैं आप

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP