मानसून का हम सभी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ठंडी हवाएं, बारिश की फुहारें हम सभी को गर्मी से राहत दिलाती है। इसके साथ ही हमें कहीं ना कहीं बीमार पड़ने की भी चिंता सताती रहती है। खासकर उन लोगों को जिनकी इम्यूनिटी पहले से ही खराब होती है। अक्सर आपने भी देखा होगा की बरसात के मौसम में आप बीमार पड़ ही जाते हैं। दरअसल आप तीन कारणों के चलते बीमार पड़ते हैं। आइए जान लेते हैं वह तीन कारण क्या हैं?
मानसून में इन तीन कारणों से बीमार पड़ते हैं आप
- पहला कारण है मच्छर, जी हां मानसून के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ने लगता है। जगह-जगह पानी भरने से मच्छर तेजी से पनपते हैं और इन मच्छरों को ही काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जीका वायरस जैसी बीमारियां होती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अपने आसपास कहीं पानी न जमने दें। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
- दूसरा कारण है दूषित पानी और खाना इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस आसानी से पनपते हैं। अगर आप इस मौसम में बाहर का खुला हुआ खाना खाते हैं तो इसमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो कि आपके पाचन तंत्र पर हमला करते हैं। इससे डायरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां होती हैं। इसलिए जरूरी है की ताजा खाना खाएं, उबला हुआ पानी पिएं, बाहर का खाना खाने से बचें।
यह भी पढ़ें-आम खाने से आपको भी मुंहासे हो जाते हैं? जानें कारण
- तीसरा कारण होता है उमस,इस मौसम में तापमान कम हो जाता है और नमी बढ़ जाती है,इस कारण रेस्पिरेटरी सिस्टम प्रभावित होता है। स्किन से जुड़ी समस्या हो जाती है। दाद,खुजली रैशेज जैसी समस्याएं हो जाती है।
यह भी पढ़ें-KFT क्या होता है और किडनी की सेहत के लिए क्यों जरूरी है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों