वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप फंस जाए, तो क्या करना चाहिए?

पीरियड्स के दिनों में लीकेज से बचने, सेफ्टी और कम्फर्ट के लिए, आजकल सैनिटरी पैड्स के अलावा भी कई चीजें चलन में आ गई हैं। मेंस्ट्रुअल कप इन्हीं में से एक है। आजकल काफी महिलाएं इसका इस्तेमाल करने लगी है। इसे रीयूज भी किया जा सकता है और पैड्स से होने वाले रैशेज से भी बचा जा सकता है। पैड्स, टैंपून और मेंस्ट्रुअल कप में से यह किसी भी महिला के कम्फर्ट पर निर्भर करता है कि वह इनमें से किस ऑप्शन का चुनाव करने में ज्यादा सुविधा महसूस कर रही है। सैनिटरी पैड्स में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लंबे समय तक लगाने से रैशेज भी हो जाते हैं। ऐसे में आजकल पीरियड पेंटी और मेंस्ट्रुअल कप का चलन काफी बढ़ गया है। यह पूरी तरह से सेफ है और कई महिलाएं इसे पैड्स की तुलना में ज्यादा बेहतर मानती हैं। हालांकि, इसके लगाते और निकालते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है। कई बार मेंस्ट्रुअल कप, वजाइना में फंस जाता है, ऐसे में क्या करना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप फंस जाए, तो क्या करें? (What if my menstrual cup gets stuck inside me?)

- मेंस्ट्रुअल कप, रबर, लैटेक्स या सिलिकॉन का बना एक फ्लेक्सिबल और छोटा सी-शेप का कप होता है। इसे वजाइना के अंदर इंसर्ट किया जाता है ताकि पीरियड्स के दिनों में फ्लो बाहर न आए। यह अलग-अलग साइज के होते हैं।
- डॉक्टर का कहना है कि ऐसा होने पर अक्सर हम काफी पैनिक और डरा हुआ महसूस करने लगते हैं। लेकिन, सबसे पहले आपको खुद को रिलैक्स करना है। जब आप रिलैक्स करेंगी, तो आपकी मसल्स भी रिलैक्स होंगी और इससे वजाइना का मांसपेशियां थोड़ा लूज होंगी और मेंस्ट्रुअल कप जो फंसा हुआ है, उसे भी निकालने में आसानी होगी।
- आप स्क्वाट पोजिशन में बैठ जाएं। इससे पेल्विक मांसपेशियों को आराम मिलता है और वो रिलैक्स होती हैं और कप को निकालने में आसानी होगी।
- अब अपनी उंगली की मदद से मेंस्ट्रुअल कप के नीचे का हिस्सा जो बाहर की तरफ होता है, उसे ढूंढने की कोशिश करें। अगर आपकी उंगली इस तक नहीं पहुंच पा रही है और यह थोड़ा ज्यादा अंदर चला गया है, तो थोड़ा प्रेशर लगाएं, जिससे यह बाहर आ जाएगा और आप उंगली की मदद से इसे निकाल पाएंगी।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

- कप बाहर निकालने के बाद, अपने हाथ, मेंस्ट्रुअल कप और वजाइना को अच्छी तरह से वॉश करें वरना इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
- ऐसा कई बार गलत साइज के कप का इस्तेमाल करने की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में सही साइज का मेंस्ट्रुअल कप यूज करना बहुत जरूरी है। इसका साइज, फ्लो, उम्र और सर्विक्स की लंबाई के हिसाब से तय किया जाता है।
- कई बार महिलाएं, इसे बाहर निकालने के लिए पेन या पेंसिल की मदद लेती हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इससे वजाइना में स्क्रैच हो सकते हैं और वजाइनल इंफेक्शन का भी खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें- इन 5 चीजों में छिपा है पीरियड्स से जुड़ी सारी मुश्किलों का हल, रोजाना बनाएं डाइट का हिस्सा
वजाइना में मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल, सावधानी से करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।