सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का होता है। उनकी असीम कृपा को पाने के लिए सनातन धर्म को मानने वाले भक्त इस महीने के सोमवार को व्रत रखते हैं। इस महीने में डाइट और लाइफस्टाइल में भी कई बदलाव किए जाते हैं। सावन में सोमवार के व्रत का धार्मिक दृष्टि से तो महत्व है ही लेकिन क्या आपको पता है कि यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। व्रत रखने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं और बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करने के लिए भी यह काफी अच्छा है। सावन के महीने में व्रत रखने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
सावन के महीने में व्रत रखने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
- आयुर्वेद के अनुसार, हफ्ते में एक दिन व्रत रखने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। ऐसे में सावन के महीने में अगर आप हर सोमवार को व्रत रखेंगी, तो शरीर डिटॉक्स होगा।
- सावन के दौरान लगभग सभी लोग लहसुन-प्याज से परहेज करते हैं और हल्का खाना खाते हैं। इसका असर भी डाइजेशन पर होता है और एसिडिटी, गैस दैसी दिक्कतों से आराम मिलता है।
- सावन में व्रत रखने से गट की भी सफाई होती है और मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है। व्रत के दौरान, भोजन सीमित मात्रा में और संयम से लिया जाता है, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है। इससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
- व्रत रखने से शरीर में हार्मोन्स भी बैलेंस में आते हैं और मन को भी शांति मिलती है। व्रत रखने से मन को शांत रखने की आदत बनती है, जो मानसिक तनाव को कम करती है।
यह भी पढ़ें-सावन के महीने में सेक्शुअल रिलेशन बनाने से क्या होता है?
- कई लोग व्रत में सोमवार के दिन नमक नहीं खाते हैं। इससे भी शरीर को टॉक्सिन फ्री होने में मदद मिलती है।
- व्रत में हल्का, सात्विक और सुपाच्य भोजन करने से इम्यूनिटी में भी सुधार होता है।
- जब शरीर हल्का, संतुलित और डिटॉक्स फेज में होता है, तो इम्यूनिटी बेहतर होती है। मौसम बदलने के इस समय में सावन का व्रत इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।
सावन के महीने में व्रत रखने से शरीर में ये बदलाव होते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों