सुनीता विलियम्स का घटा Muscle mass और Bone density, जानें क्या होता है इसका मतलब

सुनीता विलियम्स की बोन डेंसिटी कम होने लगी है और  मसल मास भी घटने लगा है। आइए जानते हैं इसका मतलब क्या होता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-08-12, 09:56 IST
Consequences of decreased bone density

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। दोनों 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए निकले थे,उनका मिशन तो सिर्फ 10 दिनों का था लेकिन अब 50 दिनों के बाद भी दोनों की वापसी नहीं हो पाई है। स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी की वजह से वापसी में दिक्कत हो रही है।

वहीं अब रिपोर्ट्स आई है कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। अंतरिक्ष यात्रियों की बोन डेंसिटी कम होने लगी है। मसल मास भी घटने लगा है। ग्रेविटी कम होने के कारण यह समस्या हो रही है। आईए जानते हैं कि अगर बोन डेंसिटी काम हो जाए और मसाला मास घट जाए तो क्या क्या दिक्कतें हो सकती हैं।Dr. Hitesh Garg, Head- Ortho Spine Surgery, Artemis Hospital Gurgaon इस बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

Muscle mass और Bone density घटने पर क्या होता है

bone fracture

बोन डेंसिटी कम होना यानी कि ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होना।ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डी कमजोर हो जाती है और हल्की जरा भी चोट लगने पर फ्रैक्चर हो जाता है। इस स्थिति में हड्डियां अंदर से भुरभुरी हो जाती हैं। हड्डियों के अंदर छेद बढ़ जाते हैं। हड्डी की बाहरी दीवारों पतली हो जाती है। इससे हड्डी अधिक नाजुक हो जाती है। यह स्थिति स्पेस और धरती दोनों ही जगह पर व्यक्ति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

यह भी पढ़ें-निप्पल में क्यों होता है दर्द, एक्सपर्ट से जानें कारण

macro photograph piece porous rock with texture

मसल मास का घटना यानी की मांसपेशियों का नुकसान, इसे सरकोपिनिया कहा जाता है। इसमें एडवांस स्टेज का मसल्स लॉस होता है। सार्कोपेनिया आपके मस्कुलर स्केलेटल सिस्टम को प्रभावित करता है इससे भी फ्रैक्चर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कारण आपका स्टैमिना प्रभावित होता है, किसी भी काम को करने में परेशानी आती है।सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है। बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है।

इससे बचाओ का एक ही तरीका है कि आप सही डाइट लें और नियमित एक्सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स से कुछ दिन पहले होने लगता है पैरों और कमर में दर्द? जानें कारण

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP