पीरियड्स से कुछ दिन पहले होने लगता है पैरों और कमर में दर्द? जानें कारण

पीरियड्स के दिन किसी भी महिला के लिए मुश्किल भरे होते हैं। इन दिनों में होने वाला दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग, रोजमर्रा के कामों पर असर डाल सकती है। वहीं, कई महिलाओं को पीरियड्स से कुछ दिन पहले भी कई लक्षण महसूस होने लगते हैं। पीएमएस यानी प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के दौरान, कई महिलाओं को सिरदर्द, ब्लोटिंग, कब्ज, मूड स्विंग्स और एक्ने की दिक्कत होती है। वहीं, कई महिलाओं को पीरियड्स से कुछ दिन पहले कमर के निचले हिस्से और पैरों में तेज दर्द होता है। इसे कई बार महिलाएं, पीरियड्स आने का संकेत भी मान लेती हैं। लेकिन, ऐसा क्यों होता है और क्या यह नॉर्मल है, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर क्यों आपको पीरियड्स से पहले कमर और पैरों में तेज दर्द महसूस होता है। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
पीरियड्स से पहले कमर और पैरों में क्यों होता है तेज दर्द? (Why does my lower back and legs hurt before period)

- पीरियड के पहले और इस दौरान, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों के कारण, कई तरह के लक्षण भी नजर आते हैं।
- इस दौरान, शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है। इसके कारण, मांसपेशियों में तनाव होता है और मसल्स क्रैम्प्स होते हैं।
- बॉडी में होने वाले इंफ्लेमेशन, वॉटर रिटेंशन और मसल्स स्ट्रेस के कारण, कई महिलाओं को पीठ और पैरों में दर्द होता है।
- कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले, शरीर में अकड़न की भी शिकायत होती है। यह भी हार्मोनल बदलावों के कारण ही होता है।
- हार्मोनल इंबैलेंस का असर ब्लड सर्कुलेशन पर भी होता है और इसके कारण कई बार महिलाओं के पैरों और कमर में तेज दर्द होता है।
यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज करें ये 2 योगासन, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

- पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन में होने वाले बदलाव के कारण, पेल्विक एरिया की नसे स्ट्रेच होती है।
- असल में इस दौरान, एक तरह से शरीर खुद को पीरियड्स के लिए तैयार करता है। इसकी वजह से भी कमर के निचले हिस्से में दर्द होता है।
- जब पीरियड्स आने वाले होते हैं, तो यूट्रस में कॉन्ट्रेक्शन्स होते हैं। इसकी वजह से ऐंठन होती है।
- प्रोस्टाग्लैंडिंस के जरिए, ये कॉन्ट्रेक्शन बढ़ते हैं और इसकी वजह से पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
पीरियड्स के दिनों में, महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही, अगर पीरियड साइकिल में कोई बदलाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।