निप्पल में क्यों होता है दर्द, एक्सपर्ट से जानें कारण

निप्पल में दर्द की कई संभावित कारण होते हैं, इनमें हार्मोनल परिवर्तनस मासिक धर्म और स्तनपान शामिल है।
Updated:- 2024-08-06, 17:03 IST
Why my Nipples Hurt

निप्पल एक बहुत ही सेंसिटिव एरिया है। वैसे तो इसमें कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन कई बार कुछ ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें अचानक से निप्पल में दर्द शुरू हो जाता है। कुछ महिलाओं को यह दर्द घंटा दो घंटा रहता है, तो कुछ में लंबे वक्त तक रहता है। आइए जानते हैं कि आखिर निप्पल में दर्द क्यों होता है, इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की Dr Nancy Nagpal Consultant Gynaecologist Salubritas Medcentre इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

निप्पल में क्यों होता है दर्द?

nipple

  • एक्सपर्ट के मुताबिक निप्पल में दर्द हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होता है,अक्सर पीरियड्स को दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन बढ़ जाता है इस कारण दर्द का सामना करना पड़ता है।  प्रेग्नेंसी में भी ऐसा दर्द महसूस होता है,इसके अलावा मेनोपॉज के दौरान भी निप्पल में दर्द होता है। निप्पल को टच करने पर पेन होता है।
  • टाइट फिटिंग कपड़े या ब्रा पहनने से भी निप्पल में दर्द हो सकता है ,दरअसल निप्पल पर दबाव पड़ता है तो ब्लड का सर्कुलेशन ठीक प्रकार से नहीं हो पाता है,इससे आपको दर्द हो सकता है।
  • अगर आप ब्रेस्ट फीड कराती हैं तो इस वजह से भी हार्मोनल चेंज होता है  वहीं बच्चा जब निपल सक करता है तो निप्पल का एरिया ड्राई हो जाता है इसके कारण भी निप्पल में दर्द हो सकता है। 

यह भी पढ़ें-वजाइना के आस-पास क्यों बढ़ रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें

close up pregnant women having painful nipple

  • वहीं इसका एक और कारण है स्तन कैंसर, हालांकि स्तन कैंसर में सिर्फ एक ही निप्पल में दर्द होता है, जबकी नॉर्मल स्थिति में दोनों निप्पल में दर्द होता है, इसके अलावा अगर आपका एक निप्पल फ्लैट हो गया है, निप्पल से येलो या ब्राउन डिस्चार्ज आ रहा है या खुजली हो रही है तो आपको तुरंत अपनी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-Armpit inflammation: क्या आपको भी होती है अंडरआर्म में सूजन, हो सकते हैं ये कारण

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।