हमारे शरीर के अंदर जब किसी भी गड़बड़ी की शुरुआत होती है, कोई भी अंग ठीक से काम नहीं करता है या किसी भी विटामिन और न्यूट्रिशन की कमी होने लगती है, तो इसके संकेत साफ नजर आते हैं। अगर इन संकेतों को शुरुआत में समझ लिया जाए, तो आने वाले वक्त की बड़ी मुश्किल से बचा जा सकता है। पाचन का कमजोर होना, पेट में गैस बनना या ब्लोटिंग महसूस होना, भूख न लगना, हाथ-पैरों में दर्द रहना, नींद आने में मुश्किल, हमेशा कमजोरी या थकान महसूस होना ये कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आपको भूख नहीं लगती है...खाना सामने आने पर खाने का मन नहीं करता है, तो यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, शारदा हॉस्पिटल जानकारी दे रहे हैं।
भूख न लगने का कारण हो सकती है लिवर की यह बीमारी
- आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और अनियमित खानपान के कारण कई लोग पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं।
- अगर आपको लंबे समय से भूख नहीं लग रही है, या खाने का मन ही नहीं करता, तो इसे हल्के में न लें। यह लिवर की किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
- लिवर हमारे शरीर का पावर हाउस है। यह डाइजेशन को सही तरह से चलाने, शरीर को डिटॉक्स करने और शरीर में एनर्जी को बनाए रखने का काम करता है।
- जब लिवर कमजोर या संक्रमित हो जाता है, तो भूख कम लगने, मतली आने, थकान महसूस होने, पेट में सूजन या दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
- हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, सिरोसिस या लिवर इंफेक्शन जैसी बीमारियां, भूख न लगने का प्रमुख कारण बन सकती हैं। अगर लंबे समय तक ऐसा रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। शुरुआती जांच में लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और अल्ट्रासाउंड करवाएं।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस
- हेल्दी लिवर के लिए बैलेंस आहार, रेगुलर एक्सरसाइज और एल्कोहल या जंक फूड से दूरी बनाए रखना जरूरी है। समय पर इलाज और जीवनशैली में बदलाव से लिवर की बीमारियों से बचाव संभव है और इसके लक्षणों को रिवर्स करने में भी मदद मिल सकती है।
- डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको भूख नहीं लग रही है, बार-बार खाने से मन हट रहा है या खाना खाकर उल्टी महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें। यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है किन 5 चीजों को डाइट में शामिल करने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है?
कभी-कभार भूख न लगना अलग बात है। लेकिन, अगर आपको लंबे समय से भूख नहीं लग रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों