हर महीने 28 दिनों में पीरियड्स आना, हेल्दी रिप्रोडक्टिव सिस्टम की निशानी है। अगर आपके पीरियड्स 28-35 दिनों के बीच आ रहे हैं, तो भी यह सही है। लेकिन, अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, तो यह सही नहीं है और इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को महीने में 2 बार पीरियड्स भी आते हैं। अगर आपके साथ भी अचानक से ऐसा हो रहा है, तो क्या यह सही है या आपको इस बारे में परेशान होने की जरूरत है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Shweta Mendiratta, Associate Director-Obstetrics and Gynecology, Marengo Asia Hospital,Faridabad जानकारी दे रही हैं।
महीने में 2 बार पीरियड्स आना नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत?
- महीने में 2 बार पीरियड्स आना चिंता का विषय हो सकता है और यह शरीर के अंदर पनप रही किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- हार्मोनल इंबैलेंस, महीने में 2 बार पीरियड्स होने का एक मुख्य कारण है। स्ट्रेस, वजन में अचानक बदलाव, थायराइड और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के कारण होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण ऐसा हो सकता है।
- कई बार बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने की शुरुआत करना या इसे बंद करना भी आपकी साइकिल को डिस्टर्ब कर सकता है। यूट्राइन फाइब्रॉइड, इंफेक्शन और पेरिमेनोपॉज भी महीने में दो बार पीरियड्स आने का कारण बन सकता है।
- इसे मैनेज करने के लिए, आप अपनी साइकिल को सही तरह से समझें और एक मेंस्ट्रुअल कैलेंडर तैयार करें। अगर 2 साइकिल से ज्यादा तक आपके पीरियड्स अनियमित हैं या दो महीने तक आपको महीने में दो बार पीरियड्स आ रहे हैं, तो तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
- आपको ऐसा क्यों हो रहा है, यह जानने के लिए डॉक्टर कुछ ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड की सलाह दे सकते हैं। किसी भी तरह की दवाई खुद से न लें।
- सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेने से सीरियस कंडीशन्स जैसे एनीमिया या फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं। कभी-कभार पीरियड्स का अनियमित होना नॉर्मल है। लेकिन, हर महीने अगर आपको 2 बार पीरियड्स आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।
महीने में 2 बार पीरियड्स होने पर क्या करें?
- सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें।
- स्ट्रेस, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह बन सकता है।
- योग और मेडिटेशन करें।
- हेल्दी डाइट लें।
- बहुत अधिक एक्सरसाइज न करें।
- अचानक से डाइटिंग न करें।
- हाइड्रेशन का ध्यान रखें।
- स्मोकिंग और अल्कोहल से दूर करें। इसकी वजह से हार्मोन्स पर असर होता है।
यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
महीने में दो बार पीरियड्स आने को नजरअंदाज न करें। इन पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों