क्या आपको भी अचानक पेट में दर्द के साथ उल्टी और जी मिचलाने जैसा महसूस होता है? तबियत अदंर से बहुत ज्यादा खराब लगती है और समझ में नहीं आता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, तो इसका सबसे पहला और बड़ा कारण फूड पॉइजनिंग हो सकता है। यह पेट खराब होने से कहीं बढ़कर है। यह दूषित भोजन का परिणाम है, जो आपको काफी दिक्कत दे सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से डॉक्टर रागिनी शर्मा से
पेट दर्द के साथ उल्टी होने का क्या मतलब है?
फूड पॉइजनिंग तब होती है, जब आप कुछ ऐसा खाना या पानी पी लेते हैं, जो बैक्टीरिया , वायरस ,परजीवी से दूषित होता है। ये सूक्ष्मजीव अक्सर सफाई की कमी के कारण भोजन में पाए जाते हैं। इसके लक्षण आमतौर पर कुछ कुछ ही घंटों में दिखाई देने लगते हैं, लेकिन कभी कभी ये कई दिनों के बाद भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण
- तेज पेट दर्द और ऐंठन
- उल्टी और जी मिचलाना
- बार बार उल्टी महसूस होना
- दस्त
- बुखार
- सिरदर्द
- डिहाइड्रेशन
- कमजोरी और चक्कर आना
फूड पॉइजिंग क्यों होता है
- साफ सफाई की कमी
- अधपका खाना
- खाना सही तापमान पर स्टोर न करना
- सब्जियों को ठीक से ना धोना
कौन से जीवाणु भोजन को दूषित करता है।
- फूड पॉइजनिंग के लिए साल्मोनेला बैक्टीरिया जिम्मेदार होते हैं, जो आमतौर पर अधपके अंडे, चिकन और कच्चे मांस में पाया जाता है।
- वहीं ई.कोलाई भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। यह दूषित पानी, अधपके मांस और बिना धुली सब्जियां में मिल सकता है।
- इसके अलावा नोरोवायरस और रोटावयरस भी संक्रमण का कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें-गले के पास खाना अटका-अटका क्यों लगता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों