Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

गले के पास खाना अटका-अटका क्यों लगता है?

आप बहुत ही मन से खाना खाते हैं, और खाना खाने के कुछ देर बाद ही ऐसा लगता है कि खाना गले में अटका हुआ है। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? अगर हां, तो इसके पीछे ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
Updated:- 2025-07-03, 18:06 IST
image

कभी-कभी आपने गौर किया है कि खाना खाने के बाद लगता है जैसे गले में कोई चीज फंसी हुई है। ना उसे आप अपनी से निगल पाती हैं ना ही वह बाहर आ पाता है और यह काफी असहजता वाली स्थिति होती है। क्या आपने जानने की कोशिश की है कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है?  दरअसल ऐसा अक्सर मेरे साथ होता था।  खाना खाने के बाद लगता था जैसे गले में कुछ अटका हुआ है। तब मैंने डॉक्टर से इस बारे में कंसल्ट किया। चलिए जानते हैं इस पर डॉक्टर का क्या कहना है। होली फैमिली के डॉक्टर एजाज इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

खाना गले में अटका हुआ क्यों लगता है?

ऐसा गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज की वजह से हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट का एसिड ऊपर की ओर एसोफेगस यानी भोजन की नली में वापिस आ जाता है। इससे गले में अटका और भरा हुआ महसूस होता है।

what-is-acid-reflux

इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार जैसी समस्या भी होती है। जब आप तले हुए, मसालेदार या फैट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ खाती हैं, तो इसके लक्षण और बिगड़ जाते हैं। कभी कभी एसिड रिफ्लक्स होता है, तो यह चिंता की बात नहीं है, लेकिन अक्सर आपो इसका सामना करना पड़ता है , तो इससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। यह आपके ऊतकों को सच में नुकसान पहुंचा सकता है।

क्यों होता है एसिड रिफ्लक्स

  • गलत खान पान
  • अधिक भोजन
  • देर रात भोजन करना
  • भोजन के बाद तुरंत बिस्तर पकड़ लेना
  • गलत पोजिशन में सो जाना
  • जल्दी जल्दी खाना खाना

इसे भी पढ़ें-आयरन की गोली खाने से कब्ज क्यों हो जाती है ?

क्या करें?

acid-reflux-in-summer

  • गुनगुना पानी पिएं।
  • सौंफ का पानी पिएं।
  • अजवाइन और काला नमक चबाएं
  • तुलसी के पत्ते का पानी पिएं।
  •  ठंडा दूध पीने से एसिड न्यूट्रल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-क्या आप भी रोक लेती हैं मल ? जान लीजिए इसके नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

FAQ
खाना खाने के बाद गले में खाना अटका क्यों रहता है?
ऐसा एसिड रिफ्लक्स होने के कारण होता है।  जब आप तले हुए, मसालेदार या फैट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ खाती हैं, तो इसके लक्षण और बिगड़ जाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।