Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

क्या आप भी रोक लेती हैं मल ? जान लीजिए इसके नुकसान

क्या आप भी काम के चक्कर में पॉटी को बार-बार रोक लेती हैं। आप को ऐसा लगता है कि जरूरी नहीं है जब पॉटी लगे तभी किया जाए। अगर हां, तो आपको हम इसके कुछ नुकसान बता रहे हैं।
Updated:- 2025-07-03, 18:05 IST
image

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने सेहत का ख्याल रखना ही भूल गए हैं। हर काम को कहते है, कि अभी नहीं बाद में करेंगे। यहां तक कि अगर पॉटी भी लगती है, तो हम सोचते हैं कि अभी वक्त नहीं है, बाद में चले जाएंगे। इसमें झिझकने की कोई बात नहीं है। ऐसा हर किसी के साथ होता है कि कोई काम कर रहे हो और उसे दौरान आपको पॉटी महसूस होती है, तो अक्सर लोग मल को होल्ड कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं या करती हैं तो आपको हम आर्टिकल में इसके कुछ नुकसान बता रहे हैं,वक्त रहते ही इस आदत को सुधार लीजिए, वरना डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 

पॉटी रोकने के नुकसान

अगर आप अक्सर पॉटी को लंबे समय तक रोक कर रखती हैं, तो इससे आपको कब्ज की दिक्कत हो सकती है। इससे मल कठोर हो जाता है। इसे बाहर निकले में तकलीफ होती है।

poop hold

इसे आप ऐसे समझ सकती हैं कि जब आप मल ज्यादा देर तक रोक कर रखती हैं, तो जो मल हमारे पेट में होता है उसका पानी धीरे-धीरे शरीर की निचली आंत सोख लेता है, जब पानी म ल से निकल जाता है तो वह सूखने लगता है और फिर बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सूखी-कड़ी पॉटी को निकालने में तकलीफ होती है। बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और यहीं से कब्ज की शुरुआत होती है।

पॉटी रोकने के बाद पेट में गैस बनने लगती है, इससे पेट गुब्बारे जैसा फूल जाता है,यानी जबरदस्त ब्लोटिंग हो सकती है। कई बार गैस दिमाग पर भी चढ़ जाता है और सिरदर्द का कारण बन जाता है।

अगर आप पॉटी रोकने की आदत बना लेती हैं, तो शरीर धीरे धीरे कंट्रोल खोने लगता है। इससे आंतों की दीवार को नुकसान होता है। अंदर की नसें और मसल्स कमजोर होने लगती है। कब पॉटी आ रही है, यह भी नहीं पता चल पाता है। इसे रेक्टल हाइपोसेंसिटिविटी कहते हैं।

यह भी पढ़ें-आयरन की गोली खाने से कब्ज क्यों हो जाती है ?

potty hold for long time

जब हम बार-बार पॉटी रोकती हैं, तो मल सख्त और कठोर हो जाता है और अगली बार जब आप उसे बाहर निकलते हैं,तो बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे मलद्वार के आसपास सूजन हो जाती है कई बार खून भी आ सकता है यानी इससे आप पाइल्स को न्योता दे रही हैं।

यह भी पढ़ें-पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

FAQ
मल रोकने से क्या होता है?
पॉटी रोकने के बाद पेट में गैस बनने लगती है, इससे पेट गुब्बारे जैसा फूल जाता है। जबरदस्त ब्लोटिंग हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।