herzindagi
image

विटामिन से लेकर आयरन तक... कौन सा सप्लीमेंट किस वक्त लेना है? ये है सही गाइड

पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं? क्या आपको इनके लेने का सही टाइम पता है? आइए जानते हैं 
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 15:04 IST

आजकल हर कोई शरीर में किसी न किसी पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहा है। इन कमियों को पूरा करने के लिए लोग खाने पीने के अलावा सप्लीमेंट्स का सहारा भी लेते हैं। लेकिन बहुत सारे लोग सही टाइम पर सप्लीमेंट नहीं लेते हैं,जिस वजह से उन्हें पूरा पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएं कि सप्लीमेंट्स को कब और कैसे लेना चाहिए,ताकि उसका पूरा फायदा मिल सके। इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं, डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर

सप्लीमेंट्स लेने का सहय समय क्या है?

कोलाजन

कब लें- सुबह खाली पेट / या किसी सब्जियों के जूस के साथ

ऐसा क्यों?- कोलाजन के बेहतर अवशोषण के लिए खाली पेट लेना अच्छा होता है। विटामिन सी के साथ लेने से इसका अवशोषण और अच्छा होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

विटामिन डी 3

कब लें-  दोपहर के भोजन के 30 मिनट बाद छाछ या दूध के साथ

ऐसा क्यों?-विटामिन डी3 फैट सॉल्युबल विटामिन है, जिसका मतलब है कि यह वसा के साथ बेहतर तरीके से अवशोषित होता है।

मैग्नीशियम

कब लें- सोने से 30 मिनट पहले लें।

ऐसा क्यों?- यह नींद लेने में सहायता करता है, मांसपेशियों को आराम देकर तंत्रिका तंत्र को शांत करने के लिए बहुत अच्छा है। यह आपको बेहतर नींद लेने में मदद करता है।

प्रोबायोटिक

कब लें- खाली पेट, नाश्ते से 30 मिनट पहले पानी के साथ
ऐसा क्यों?- प्रोबायोटिक्स जीवित बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें पेट के एसिड से बचाना जरूरी है।खील पेट लेने से पेट के एसिड के कम संपर्क में आते हैं और आंतों तक ठीक से पहुंचते हैं।

यह विडियो भी देखें

विटामिन बी12

vitamin-b-tablets-yellow-background

कब लें- नाश्ते के 30 मिनट बाद
ऐसा क्यों?- विटामिन बी12 ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए दिन की शुरुआत में से फायदा होता है।

यह भी पढ़ें-एड़ी के दर्द से परेशान हैं? जानिए इसकी असली वजह

ओमेगा 3

iron-suppliments-1753094785860

कब लें- दोपहर के भोजन के 30 मिनट बाद वसा युक्त भोजन के साथ
क्यों- ओमेगा 3 फैट सॉल्युबल है। इसलिए फैट वाले भोजन के साथ इसका अवशोषण अच्छा होता है।

आयरन

कब लें- खाली पेट  भोजन से 1 घंटा पहले या भोजन के 2 घंटे बाद आयरन युक्त खाद्य पदार्थ के साथ
ऐसा क्यों?- खाली पेट आयरन का अवशोषण अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें-रोज की ये छोटी दिक्कतें हो सकती हैं ब्रेन डिसऑर्डर का संकेत, न करें नजरअंदाज

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।