
हिंदू धर्म में कई परंपराएं हैं। कहा जाता है कि शादीशुदा महिलाओं को कुछ खास परंपराओं को फॉलो करना चाहिए। ऐसी परंपराओं में एक महत्वपूर्ण परंपरा विवाहित महिलाओं की बिछिया पहनने की है। पैरों की उंगुली की बिछिया पहनना एक विवाहित महिला के पांच महत्वपूर्ण पर्ल्स में से एक है।
जी हां, आमतौर पर भारत में विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा पैरों की उंगली में बिछिया पहना जाता है। बिछिया दोनों पैरों के दूसरे पैर की उंगली में जोड़े में पहना जाता है और आमतौर पर चांदी की धातु से बना होता है। यह महिलाओं द्वारा विवाहित होने के प्रतीक के रूप में पहने जाते हैं और जीवन भर पहना जाता है।
कुछ का मानना है कि यह शादी का संकेत है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बिछिया पहनना सिर्फ एक परंपरा नहीं है, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है।
सुहाग की निशानी माना जाने वाला यह गहना महिलाएं शादी के बाद पति की लंबी उम्र के लिए पहनती हैं। इस परंपरा को नॉर्मल महिलाओं की तरह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी फॉलो करती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक फोटो शेयर किए है जिसमें उन्होंने पैरों में बिछिया पहना हुआ है।
View this post on Instagram
इसके कैप्शन में उन्होंने इसके हेल्थ से जुडे फायदे शेयर किए हैं, 'हमारी जड़ों की ओर वापिसी। बिछुआ पहनना प्राचीन परंपरा है जो हार्मोन को संतुलित करता है। यह एक बार पैसा खर्च करने पर बिना किसी एनर्जी के आपको पूरे दिन एक्यूप्रेशर के फायदे और जीवन भर की गारंटी देता है।'
इसे जरूर पढ़ें:बिछिया पहनने से पति के साथ आपकी भी बढ़ेगी लाइफ
बिछिया से जुड़े कुछ वैज्ञानिक तथ्य भी हैं। बिछिया पहनने से महिलाओं की स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि बिछिया पहने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
पैर की बिछिया और पायल सभी एक महिला की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं ये सभी लड़कियों को विनम्र, लचीला और विनम्र होना सिखाते हैं। दरअसल बिछिया, चूड़ियां और पायल सभी शोर मचाते हैं। इसलिए, जब महिलाएं घर के चारों ओर घूमती हैं, तो एक प्रकार की सुखद ध्वनि सुनाई देती है।
साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इतना ही नहीं माना जाता है कि ये सभी महिलाओं को धैर्य रखना सिखाते हैं। अगर ये सभी पारंपरिक मान्यताएं हैं तो आइए जानते हैं कि इससे सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं...
इसे जरूर पढ़ें:शादी के बाद क्यों पहनी जाती है चांदी की बिछिया? जानें महत्व
यह एक सामान्य ज्ञान है कि चांदी एक अच्छा कंडक्टर है, इसलिए, यह एक महिला के शरीर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए जाना जाता है।
आप भी ये सारे फायदे पाने के लिए पैरों में बिछिया पहन सकती हैं। अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।