आज के समय में लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इन्हीं में से एक है ब्लड प्रेशर की समस्या। लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों की शिकायत रहती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है, उसे हाइपरटेंशन कहा जाता है। जब व्यक्ति को यह समस्या होती है, तो उसकी धमनियों पर रक्त का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में रक्त की धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिये दिल को अधिक काम करना पड़ता है। आमतौर पर, लोग हाइपरटेंशन को हल्के में लेते हैं, लेकिन यह स्ट्रोक से लेकर दिल की विफलता तक का कारण बन सकता है।
इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि रक्त चाप को सामान्य बनाए रखने के लिए कुछ उपाय अपनाएं। दवाइयों के सेवन से अलग भी आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में बीएलके मैक्स हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजनी सुषमा आपको कुछ ऐसे आसान आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बता रही हैं, जिनकी मदद से रक्तचाप के दबाव को सामान्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है-
लहसुन का करें इस्तेमाल
अगर किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो वह लहसुन की मदद से उसे कम कर सकता है। दरअसल, इसमें पाया जाने वाला एलीसीन रक्तचाप पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालता है। कई अध्ययनों में भी यह साबित हो चुका है कि लहसुन उच्च रक्तचाप को मैनेज कर सकता है। इसके सेवन के लिए आप पहले लहसुन की 4-6 कली लेकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद, इसमें एक छोटा चम्मच अर्जुन पाउडर, एक कप दूध और एक कप पानी डालकर उबालें। इसे आप तब तक उबालें, जब तक कि यह एक कप ना रह जाए। आप इसे सुबह-शाम दो-दो चम्मच ले सकती हैं। अगर आपको डायबिटीज की समस्या नहीं है तो आप इसमें थोड़ी शक्कर भी मिक्स कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कभी भी हो जाती है हाई बीपी की समस्या तो इन चीजों से करें उसे काबू
रूद्राक्ष आएगा काम
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को रूद्राक्ष दूर करने में सहायक है। इसके लिए आप एक रूद्राक्ष को घिसकर या फिर उसका चूर्ण बनाकर या फिर आधा कप पानी में भिगोकर एक रात रख दें। अगली सुबह उस पानी को छानकर पी लें। साथ ही रूद्राक्ष की माला भी पहनी जा सकती है।
Recommended Video
पीएं चुकंदर का जूस
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो आपको चुकंदर को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति को दिन में कम से कम एक कप चुकंदर का रस अवश्य पीना चाहिए। दरअसल, इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जिसके रक्त वाहिकाओं में रक्त का फैलाव अच्छे से होता है। जब रक्त का फैलाव अच्छे से होता है तो इससे रक्त का दबाव कम होने लगता है। इस तरह, व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या से राहत मिलती है।(चुकंदर के जूस के फायदे)
खाएं खुबानी
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति के लिए खुबानी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, यह एक पोटैशियम रिच फूड है और हाई ब्लड प्रेशर होने पर पोटैशियम रिच फूड खाने से सकारात्मक असर देखने को मिलते हैं। खुबानी का सेवन करने के लिए आप 2 खुबानी को रात में पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह आप इस खुबानी का सेवन करें।
इसे जरूर पढ़ें- Bhagyashree Nuskha: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ये 1 फूड खाएं
तो अब आप भी इन आसान आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं और नेचुरल तरीके से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।