यूरिन इंफेक्शन करता है बार-बार परेशान, तो इस फल को करें डाइट में शामिल; महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद

क्या खाने से यूरिन इन्फेक्शन होता है?
यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
यूरिन इन्फेक्शन में कौन सा फल खाना चाहिए?
यूरिन इन्फेक्शन कैसे ठीक होता है?
ये वो सवाल हैं जिनके जवाब महिलाएं जानना चाहती हैं और इन जवाबों को इंटरनेट पर ढूंढती हैं। यूरिन इंफेक्शन यानी यूटीआई महिलाओं को अक्सर परेशान करता है। कई बार पीरियड्स के आस-पास होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण महिलाओं को यह दिक्कत होती है। वहीं, कई बार हाइजीन ठीक न होने पर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन महिलाओं को परेशान करता है। इसकी वजह से यूरिन पास करते वक्त जलन और दर्द होता है और साथ ही, कई बार पेशाब से तेज बदबू आती है और पेट में दर्द होता है। यूरिन इंफेक्शन से बचने में और इसके लक्षणों को कम करने में कई फल मदद कर सकते हैं। सिंघाड़ा भी इन्हीं में से एक है। यह कैसे यूटीआई से बचा सकता है और इसके अन्य क्या फायदे हैं, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
यूरिन इंफेक्शन से बचने में मदद कर सकता है सिंघाड़ा, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका
- सिंघाड़ा औषधीय गुणों से भरपूर एक फल है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त गर्मी को शांत करने में मदद करता है। यह खाने में मीठा होता है और इससे शरीर को पोषण मिलता है। यह एसिडिटी, वात और पित्त को बैलेंस करता है।
View this post on Instagram
- यह यूरिन इंफेक्शन और यूरिन पास करते वक्त होने वाले बर्निंग सेंसेशन को कम करता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स, यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ करके बैक्टीरिया को बाहर निकालने का काम करते हैं।
- यह शरीर को अंदर से ठंडक और हाइड्रेशन देने का काम करता है। इससे फर्टिलिटी में सुधार होता है और शरीर को ताकत मिलती है।
यह भी पढ़ें- UTI Prevention Tips: रोजाना करें ये 3 काम, यूटीआई से होगा बचाव
- सिंघाड़े डाययूरेटिक की तरह काम करता है और पेशाब से जुड़ी दिक्कतों में आराम देता है। यह वजाइनल हेल्थ को भी सुधारता है और इससे व्हाइट डिस्चार्ज में भी आराम मिलता है।
- आप इसे कच्चा या उबालकर खा सकती हैं। सिंघाड़े का आटा भी व्रत के खाने में इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर का कहना है कि सीजनल फ्रूट्स, दवाई की तरह काम करते हैं और सिंघाड़ा भी इन्हीं में से एक है। खासकर, महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
अगर आपको बार-बार यूटीआई हो जाता है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।