महिलाओं को पीरियड्स होना हर महीने तय होता है। आमतौर पर महिलाओं की जो पीरियड साइकिल होती है वह 22 से 38 दिन के बीच होती है, लेकिन कई महिलाओं में महीने में दो बार पीरियड होते हैं। उनकी मेंस्ट्रुअल साइकिल 15 दिन की हो जाती है। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? कहीं यह कोई बड़ी बीमारी की वजह तो नहीं? महिलाओं को महीने में दो बार पीरियड क्यों आते हैं इस विषय पर हमने बात की Dr. Amrita Razdan Kaul, Sr. Consultant- Obstetrics & Gynaecology, Asian Hospital Faridabad
महीने में दो बार पीरियड आने का मतलब क्या होता है?(twice period in a month causes and risks)
- महिलाओं के लाइफ फेज को 3 भागों में बांटा जाता है एडोलसेंट, रिप्रोडक्शन और पेरिमेनोपॉज। इन तीनों ही फेज में हार्मोनल इंबैलेंस के कारण महीने में 2 बार पीरियड आ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक एडोलेसेंस फेज में अगर ऐसा होता है तो इमैच्योर हार्मोनल के साथ ही एनीमिया, रिपीटेड पीरियड्स की वजह बनता है।
- वहीं रिप्रोडक्टिव फेज में एनीमिया और हार्मोनल इंबैलेंस के साथ ही गर्भाशय में छोटी गांठ भी दो बार पीरियड आने का कारण बन सकती है। इन गांठ एंडोमेट्रियम फोलिक के नाम से जाना जाता है। अगर किसी महिला के गर्भाशय में फाइब्रॉएड है तो भी दो बार पीरियड आ सकता है।इसके अलावा ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव के मिसयूज के कारण भी ऐसा हो सकता है।
- पेरिमेनोपॉज एज ग्रुप में एस्ट्रोजन का लेवल तेजी से गिरता है इस कारण भी दो बार पीरियड हो सकता है। एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण बाकी हार्मोन के स्तरों में भी कमी हो जाती है जिससे स्ट्रेस बढ़ जाता है और इस कारण भी महिलाओं को महीने में दो बार ब्लीडिंग होने लगती है।
यह भी पढ़ें-इफ्तार के वक्त जरूर खाएं ये फल, कमजोरी और थकान होगी दूर
दो बार पीरियड आने के नुकसान
- महिलाओं में खून की कमी हो सकती है, जिसके कारण थकान, सिरदर्द, कमजोरी, सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है।
- इससे ओव्यूलेशन भी प्रभावित होता है और गर्भधारण करने में दिक्कत आ सकती है।
यह भी पढ़ें-इस खट्टी चीज़ का सेवन करने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल दोनों हो सकता है कंट्रोल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों