इफ्तार के वक्त जरूर खाएं ये फल, कमजोरी और थकान होगी दूर

30 दिन रोजा रखने की वजह से कमजोरी और थकान होना लाजमी है ऐसे में आप खुद को हल्दी और फिट बनाए रखने के लिए इफ्तार में इन फलों को जरूर खाएं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-03-13, 14:39 IST
consume these fruits in iftar to keep your body healthy

रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है। सुबह से लेकर शाम तक बिना खाए पिए रहने की वजह से अक्सर शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। पानी नहीं पीने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा होने लगती है। एनर्जी लो होता है और कई बार लोगों को चक्कर भी आ जाता है। अगर आप भी रोजा रखते हैं तो आपको इफ्तार में कुछ फलों को जरूर खाना चाहिए जिससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और आपको थकान भी महसूस नहीं होगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जानकारी दे रही हैं।

इफ्तार के वक्त जरूर खाएं ये फल (What is the best fruit for iftar)

watermelon for iftar

  • इफ्तार में आपको दस्तरखान पर सब जरूर रखना चाहिए। सेब खाने से आपको भरपूर फाइबर मिलता है। यह विटामिन से भरपूर फल है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। वहीं यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बेहतरीन फलों में से एक है, क्योंकि इसका ग्लिसमिक इंडेक्स को होता है। इससे अचानक से ब्लड शुगर लेवल नहीं। बढ़ता है।
  • इफ्तार में रसीला तरबूज खाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। तरबूज पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है। यह न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को दूर करता है बल्कि इससे पेट को ठंडक भी मिलती है। इसे खाने से मुंह सूखना जैसी समस्या नहीं होती है।
  • पानी से भरपूर फलों की लिस्ट में नाशपाती भी शामिल है। इसे खाने से डिहाइड्रेशन नहीं होती है और पेट को ठंडक मिलती है। नाशपाती में भरपूर फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम होता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए दही, जानें कारण

 apples

  • संतरे को भी आपको अपने इफ्तार का हिस्सा बनना चाहिए। इसमें भी पानी मौजूद होता है, जो आपको हाइड्रेट रखता है। विटामिन सी से भरपूर संतरा आप की इम्यूनिटी मजबूत करता है और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। वहीं फाइबर होने की वजह से यह आपके पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
  • इफ्तार में आपको केले का भी सेवन करना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलती है, क्योंकि इसमें ग्लूकोज होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। वहीं इसका सेवन से पाचन तंत्र को ठीक रखने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-सेहरी में भूल कर भी न खाएं ये चीजें, दिनभर लगेगी प्यास

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP