इन आसान टिप्स से आप बढ़ा सकती हैं वॉकिंग स्टैमिना

रोजाना वॉक करने से सेहत तंदुरुस्त रहती है। इसलिए डॉक्टर द्वारा यह सलाह दी जाती है कि रोजाना कम से कम आधा घंटा जरूर चलना चाहिए। 
Updated:- 2023-07-13, 16:40 IST
how to increase walking stamina in hindi

क्या आपको भी कहा जाता है कि रोजाना वॉक करनी चाहिए। पैदल चलने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। खासतौर पर, बॉडी फिट रहती है। ऐसा कहा जाता है कि वॉक करने से बीमारियां कम हो जाती हैं। मोटापे से लेकर हाई बीपी की समस्या होने पर चलने की सलाह दी जाती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वॉकिंग जरूरी है, लेकिन चलने के लिए स्टैमिना होना भी आवश्यक है। आज इस आर्टिकल में हम आपको वॉकिंग स्टैमिना बढ़ाने के आसान टिप्स बताएंगे।

रोजाना रूटीन में करें शामिल

यह कहना गलत नहीं होगा कि नियमित वॉक पर जाना मुश्किल काम है। आजकल के खराब लाइफस्टाइल के कारण, शरीर में एनर्जी नहीं होती है। इसके कारण वॉक करना मुश्किल हो जाता है। वॉकिंग करने को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। अगर आप चलने के लिए कोई न कोई काम निकाल लेंगे, तो इससे वॉकिंग स्टैमिना बढ़ने लगेगा।

  • अगर आप लिफ्ट से जाते हैं, तो इसके बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें। 
  • अपनी गाड़ी को ऑफिस से थोड़ी दूरी पर पार्क करें, ताकि आप कुछ दूर चल सकें। इससे आपके चलने की क्षमता बढ़ेगी। 
  • टीवी देखते वक्त स्ट्रेच करने से भी फायदा होगा। 
  • जब भी आप फोन पर बात करें, तो इस दौरान चलने की स्पीड बढ़ाने की कोशिश करें। 
  • ऑफिस में 10-10 मिनट के ब्रेक लेकर कुछ देर वॉक करें। ऐसा करने से आपको थकान कम महसूस होगी। 

 फिटनेस ऐप डाउनलोड करें

download fitness app
ऐसे कई ऐप्स हैं, जो आपको हेल्थ से जुड़ी जानाकरी देते हैं। वॉकिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए भी आप इन्हीं ऐप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन ऐप्स में गोल सेट करने का फंक्शन होता है। यहां तक कि कई ऐप्स में अन्य व्यक्ति के साथ कॉम्पिटिशनकरने का भी ऑप्शन होता है। आप कितनी देर और दूर तक चले, यह जानने के लिए भी ऐप्स फायदेमंद हैं। इन ऐप्स के जरिए आपको मोटिवेशन मिलेगी, जिससे आप वॉकिंग स्टैमिना को बढ़ा सकते हैं। (रोजाना चलने के फायदे)

इसे भी पढ़ें: स्‍टेमिना बढ़ाने में रामबाण हैं ये 5 उपाय, जल्‍द दिखता है असर

डाइट का रखें खास ध्यान

diet for increasing walking stamin
सही डाइट,हेल्दी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल नहीं करेंगी, तो इससे आपके शरीर को एनर्जी नहीं मिलेगी। ऐसे फूड्स खाएं, जिससे आप एक्टिव महसूस करें। ओटमील, केला, दही और तिल के बीज का सेवन करें। ये फूड्स एनर्जी के अच्छे  सोर्स हैं। पानी जरूर पिएं। डिहाइड्रेशन के कारण शरीर पस्त हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या वॉकिंग है बेस्ट एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानें जवाब

रोजाना आधा घंटा चलें

make walking habit

रोजाना कम से कम आधा घंटा जरूर चलें। अगर आपने हफ्ते भर यह रूटीन फॉलो कर लिया, तो आपको फर्क साफ नजर आएगा। साथ ही, धीरे-धीरे करके वॉकिंग डिस्टेंस बढ़ाएं। मान लें कि इस हफ्ते आप 2 किमी चलेंगे। अगले हफ्ते इससे ज्यादा चलने का लक्ष्य निर्धारित करें। ऐसा करने से वॉकिंग स्टैमिना बढ़ता है। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।