Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

क्या वॉकिंग है बेस्ट एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानें जवाब

वॉक करने का सही तरीका क्या है और कैसे ये आपकी हेल्थ के लिए बेस्ट एक्सरसाइज साबित हो सकती है, आज इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से इसका जवाब जानते हैं।
Updated:- 2023-03-22, 12:46 IST
benefits of walking everyday

हेल्दी रहना आज के वक्त का सबसे मुश्किल पर सबसे जरूरी काम है। अच्छी सेहत कितनी जरूरी है, ये जानते तो हम सब है लेकिन फिर भी हम अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान की सही आदतों और नियमित जीवनशैली को अपनाना बहुत जरूरी है। फिटनेस से जुड़ी कई सलाहें हम सभी को मिलती हैं पर अक्सर हम उन्हें एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं। ये सारी सलाहें बेशक फायदेमंद ना होती हो लेकिन कुछ सलाहें बहुत काम की होती हैं। ऐसी ही एक सलाह, जो बचपन से हर किसी को कभी ना कभी जरूर मिली है, वो है सुबह उठकर वॉक करने की सलाह। वॉकिंग के कई फायदे हैं। एक्सपर्ट भी रोज 30-40 मिनट वॉक करने की सलाह देते हैं। कई बार टाइम की कमी के चलते हम किसी भी फिटनेस रूटीन को फॉलो नहीं कर पाते, ऐसे में भी वॉकिंग बेस्ट है क्योंकि इसे आप कभी भी, कहीं भी कर सकते हैं। बेशक वॉकिंग शरीर के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है लेकिन यहां वॉकिंग से जुड़े कुछ सवाल भी उठते हैं जैसे कि-

  • क्या वॉकिंग बेस्ट एक्सरसाइज है ?
  • क्या फिट रहने के लिए सिर्फ वॉक करना काफी है ?
  • वॉक करने के क्या फायदे हैं ?
  • वॉक करने का सही तरीका क्या है?

is walking the best exercise

एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर जो कि न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन हैं, उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इन सारे सवालों का जवाब दिया है। आइए इस बारे में उनकी राय जानते हैं।

यह भी पढ़ें-उल्‍टा वॉक करने से भी सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, भाग्‍यश्री से जानें

क्या है एक्सपर्ट का कहना ?

रुजुता दिवेकर कहती हैं कि सिर्फ वॉक करना काफी नहीं है। वॉकिंग को आप अपने शरीर के लिए बेस्ट कैसे बनाते हैं, ये आप पर निर्भर करता है। वॉक करने के बहुत फायदे हैं लेकिन वॉक करने से आपके शरीर को पूरा लाभ मिले और आप पूरी क्षमता के साथ वॉक कर पाएं, इसके लिए कुछ और चीजें भी जरूरी हैं। जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज और घर पर नियमित योगाभ्यास(त्वचा में निखार के लिए करें ये योगासन) करें। किसी भी तरह की एक्सरसाइज के लिए शरीर में स्ट्रेंथ, स्टेमिना का होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही शरीर की स्ट्रेचिंग और स्टेबिलिटी पर भी ध्यान देना चाहिए। इन सब के बिना सिर्फ वॉक करते रहने से आपको फायदा नहीं मिल पाएगा।

इस बात का भी रखें ख्याल

benefits of walking

रोजमर्रा के कामों के लिए वॉक करने की आदत डालें। अगर कोई जगह आपके घर से वॉकिंग डिस्टेंस पर है तो वहां जाने के लिए गाड़ी या रिक्शा लेने के बजाय पैदल चलें। ये एक छोटा सा बदलाव है लेकिन आपके शरीर को ये बहुत लाभ पहुंचा सकता है।

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

यह भी पढ़ें-ये 10 रामबाण उपाय अपनाएं पाचन तंत्र को जिंदगी भर के लिए हेल्‍दी बनाएं

क्या होते हैं वॉक करने के फायदे ?

  • हमारा ब्लड सर्कुलेशन(ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के टिप्स) बेहतर होता है।
  • अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो वॉक जरूर करें। इससे नींद अच्छी आती है।
  • हमारा पाचन सुधरता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कि गैस बनना, पेट साफ ना होना और एसिडिटी कम होती हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।