herzindagi
tips for healthy body during monsoon season in hindi

मानसून में हेल्दी रहने के लिए ये टिप्स करें फॉलो

मौसम कोई भी, शरीर को तंदुरूस्त रखना बेहद जरूरी होता है। वरना, बीमार पड़ने की संभावना अधिक होती है। हेल्दी बॉडी के लिए खाने से लेकर पर्सनल हाइजीन तक का ध्यान रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-07-15, 09:00 IST

मानसून का मौसम होता तो सुहावना है, लेकिन इस मौसम में बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए इस मौसम के दौरान सेहत का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। सेहत तंदुरुस्त रहेगी, तो काम में भी मन लगेगा। मानसून में हेल्दी बॉडी के लिए आपको अपनी कुछ आदतों को बदलना होगा। इनमें खाने से लेकर स्लीपिंग पैर्टन तक शामिल है। आज इस आर्टिकल में हम आपको मानसून में हेल्दी रहने के लिए ये टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप बीमार नहीं होंगे।

बार-बार धोएं हाथ 

do hand wash

यह बात हम सभी जानते हैं कि मानसून के मौसम में पर्यावरण में नमी होने के कारण बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं। इस मौसम में बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन होने की संभावना होती है। इसलिए आपको बार-बार हाथ धोने चाहिए।

गंदे हाथों के कारण बैक्टीरिया मुंह के जरिए शरीर में जाएंगे और आप बीमार पड़ सकती हैं। इसलिए साबुन और हैंड वॉश से अच्छे से हाथ धोना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, हाथ धोते वक्त नाखूनों को भी साफ करें। नाखूनों में जमी गंदगी की वजह से भी परेशानी हो सकती है। 

साफ और ताजा खाना खाएं

eat fresh food

अगर आप चाहती हैं कि मानसून के मौसम में आपका शरीर हेल्दी रहे, तो इसके लिए आपको खानपान का खास ध्यान रखना होगा। मानसून में हवा में माइक्रो ऑर्गेनिज्म होते हैं, जो खाने में घुस जाते हैं। इससे खाना दूषित हो जाता है। इसलिए आपको इस मौसम में बासी खाना नहीं खाना चाहिए। बासी खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अपनी डाइट में ताजे फल शामिल करें। सलाद भी सेहत के लिए फायदेमंद है। फलों और सब्जियों को बिना धोएं न खाएं। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: मानसून में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? बता रही हैं स्वाति बाथवाल

एक्सरसाइज करें

do excercise daily

मौसम कोई भी हो, एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ना चाहिए। हेल्दी बॉडी के लिए एक्सरसाइज से बेहतर ऑप्शन नहीं है। इसके लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है। घर पर ही लाइट एक्सरसाइज से शुरूआत करें। धीरे-धीरे हैवी वर्कआउट पर जाएं। 

मानसून के मौसम में बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट करना जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव और हेल्दी दोनों रहता है। रोजाना योगा, स्ट्रेचिंग या वर्कआउट करने की कोशिश करें। कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज में लगाएं। (हेल्दी बॉडी के लिए फूड्स)

इसे भी पढ़ें: मानसून के महीने में डाइट में शामिल करें ये चीजें, सेहत रहेगी तंदुरुस्त

मच्छर से बचें

मानसू के दौरान जमकरबारिश होती है। ऐसे में जगह-जगह गंदा पानी जम जाता है। गंदे पानी में मच्छर होने लगते हैं। खासतौर पर डेंगू मच्छर। इसलिए आपको इस मौसम में अपने आप को मच्छरों से बचाना जरूरी है। मच्छर न काटें, इसके लिए मॉस्किटो रिपेलेंट्स और मच्छर दानी का इस्तेमाल करें। घर के दरवाजे और खिड़की भी बंद रखें। खासतौर पर शाम होने पर भूलकर भी दरवाजे न खुले छोड़ें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

 

FAQ
मानसून के मौसम में क्या खाएं?
मानसून के मौसम में विटामिन सी से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।