herzindagi
women health issues

अपनी हेल्थ से जुड़ी इन 3 बातों को जानना हर महिला के लिए है जरूरी

महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में सही जानकारी बहुत जरूरी है। मिथ्स पर विश्वास करने की वजह से अक्सर परेशानियां हो सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-21, 18:02 IST

स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी है। अगर हम स्वस्थ नहीं हैं, तो हम अपने किसी भी काम को ढंग से नहीं कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमे अपने शरीर और सेहत से जुड़ी सही जानकारी पता होना बहुत जरूरी है। अगर बात महिलाओं की हेल्थ की करें, तो महिलाओं की हेल्थ, पुरुषों की तुलना में ज्यादा कॉम्पलेक्स होती है। इसलिए महिलाओं को अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए, किन चीजों से दूर रहना चाहिए, इस बारे में कई तरह की बातें की जाती हैं। हालांकि इनमें से कई सारी बातें, सिर्फ मिथ्स होती हैं, जिन पर विश्वास कर और नुकसान पहुंच सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर ने महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर की हैं। आइए जानते हैं।

कार्ब्स खाना

dieting for women

आजकल लोग कार्ब्स को अपनी डाइट से दूर करने लगे हैं। हालांकि हेल्दी डाइट में कार्ब्स को भी शामिल करना जरूरी है। आजकल ज्यादातर महिलाएं वेट लॉस के लिए कार्ब्स छोड़ने लगी हैं और इस बात पर विश्वास करती हैं कि कार्ब्स हेल्दी नहीं हैं। कीटो-डाइट या लो-कार्ब्स डाइट, वजन कम करने के लिए इन डाइट की जगह हेल्दी बैलैंस डाइट फॉलो करें।

इंटरमिटेंट फास्टिंग 

women health facts

इंटरमिटेंट फास्टिंग महिलाओं के लिए नहीं होती है। खासकर, 16:8 के नियम को फॉलो करना, महिलाओं की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो इंटरमिटेंट फास्टिंग पर की गई ज्यादातर स्टडीज में यह पुरुषों के लिए कारगर साबित हुई है। हालांकि महिलाएं इससे वजन कम कर सकती हैं लेकिन इसका महिलाओं की हेल्थ पर उल्टा असर पड़ता है। महिलाओं का शरीर कैलोरीज के लिए ज्यादा सेंसटिव होता है। ऐसे में इंटरमिटेंट फास्टिंग महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। महिलाओं को इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कम गैप रखने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं की हेल्थ से जुड़े इन मिथ्स पर न करें विश्वास

ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव

पीरियड को नियमित करने के लिए कई बार डॉक्टर्स ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव लेने की सलाह देते हैं। हालांकि यह सही तरीका नहीं है। इससे कुछ वक्त के लिए आराम हो सकता है लेकिन यह हार्मोन्स को असंतुलित कर सकता है। पीरियड हेल्थ को ठीक करने के लिए नेचुरल तरीकों का सहारा लें।

यह भी पढ़ें- Oral Contraceptives के इन साइड इफेक्ट्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Simran Kaur | Diet & Lifestyle Coach (@fitnutrilicious)

यह भी पढ़ें-

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।