इन दिनों पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है और चिलचिलाती धूप हम सभी को परेशान कर रही है। गर्मी से जब हम घर आते हैं, तो सबसे पहले रिमोट से एसी ऑन करते हैं या ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि ये दोनों की चीजें सही नहीं हैं। हालांकि, काफी लोगों का ऐसा मानना है कि यह नॉर्मल है और धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीने में कोई बुराई नहीं है। क्या धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीना चहिए या नहीं? यह सेहत के लिए ठीक है या आपको नुकसान पहुंचा सकता है? अगर यह आपका भी सवाल है, तो चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर विनीत बंगा, डायरेक्टर-न्यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद जानकारी दे रहे हैं।
धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीना चहिए या नहीं?
- एक्सपर्ट का कहना है कि धूप से घर के आने के तुरंत बाद, ठंडा पानी पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, तेज धूप से आने के बाद आपको तुरंत ठंडा पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।
- जब हम तेज धूप में बाहर रहते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर हम तुरंत ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर को तापमान बैलेंस करने में दिक्कत होती है। इससे सर्दी, जुकाम, गले में खराशया मांसपेशियों में खिंचाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
- इसके अलावा, अगर आप धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीती हैं, तो इसका असर डाइजेशन पर भी होता है। गर्म शरीर पर ठंडा पानी अचानक से पहुंचने पर इंटनरल ऑर्गन्स पर दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। यह पेट दर्द या अपच का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में मटके वाला पानी पीने का डाइजेशन पर क्या असर होता है?
धूप से आने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?
- डॉक्टर का कहना है कि धूप से आने के बाद पहले 10-15 मिनट तक आराम करना चाहिए और शरीर का तापमान सामान्य होने देना चाहिए।
- इसके बाद भी एकदम ठंडा पानी न पिएं बल्कि सामान्य तापमान का पानी या गुनगुना पानी पीना अधिक लाभकारी होता है। इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है और स्वास्थ्य भी बना रहता है।
धूप से आने के बाद एकदम पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों