herzindagi
image

बच्चों को जल्दी घेर लेते हैं सीजनल इंफेक्शन्स, बचाव के लिए इन टिप्स की लें मदद

मौसम बदलने के साथ कई बीमारियों और इंफेक्शन्स का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, बच्चों को सीजनल इंफेक्शन ज्यादा परेशान करते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-26, 16:50 IST

बच्चों को सालभर कई हेल्थ इश्यूज होने की संभावना रहती है। लेकिन, खासकर मौसम बदलने पर बच्चे जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बदलते मौसम के बीच, बच्चों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है और यह पेरेंट्स के लिए काफी चैलैंजिंग भी हो सकता है। बच्चे अपनी सेहत को लेकर खास सजग भी नहीं होते हैं। इसलिए, यह जिम्मेदारी पेरेंट्स पर या घर के बड़ों पर ही आती है। बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच, बच्चों को कौन-से इंफेक्शन्स का खतरा रहता है और इनसे बचने के लिए किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अभिलिप्सा आचार्य (Dr. Abhilipsa Acharya) दे रही हैं। वह, मणिपाल हॉस्पिटल, भुवनेश्वर में कंस्लटेंट नियोनेटोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिशन हैं।

बदलते मौसम के बीच बच्चों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

flu in kids

  • ठंड की शुरुआत के साथ ही बच्चों में फ्लू के मामले काफी देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से तेज बुखार, सिदरर्द, कमजोरी, गले में खराश, नाक बंद होना और कफ हो सकता है। कई बार बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट करने की जरूरत भी पड़ जाती है।
  • बाहर खेलने-कूदने के चलते, बच्चों में स्किन इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। कीड़े के काटने या वायु में मौजूद प्रदूषण के कणों के कारण, स्किन एलर्जी हो सकती है।
  • ठंड आने के साथ ही, निमोनिया जैसे कई वायरस बच्चों में सांस से जुड़ी दिक्कतें भी पैदा करते हैं। बच्चों को सर्दी-खांसी होने के साथ, सांस लेने में मुश्किल आ सकती है।
  • वायरल हेपेटाइटिस ए और ई भी बच्चों को बदलते मौसम में हो सकता है। इस वायरस के कारण, बच्चों को भूख में कमी, उल्टी और पीलिया हो सकता है। कई बार लिवर में दिक्कत की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करने की नौबत भी आ सकती है। यह आमतौर पर मानसून में होता है।

यह भी पढ़ें- बच्चों का दिमाग मजबूत बनाने में काम आएंगे ये टिप्स

बच्चों को सीजनल इंफेक्शन से बचाने के उपाय

kids healthy habits

  • बच्चों को समय पर जरूरी वैक्सीन जरूर लगवाएं। चिकन-पॉक्स, हेपेटाइटिस-ए और सालाना दिए जाने वाले फ्लू शॉट बच्चों के लिए बहुत जरूरी हैं।
  • छींकते या खांसते वक्त टिश्यू या रुमाल से मुंह को कवर करना और बाहर जाते वक्त मास्क पहनना बहुत जरूरी है।
  • खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोने की आदत डलवाएं।
  • सर्दियों में बच्चों को गर्म कपड़े जरूर पहनाएं।
  • अगर आपका बच्चा बाहर खेल रहा है, तो किसी भी स्किन एलर्जी का ध्यान रखें।
  • बच्चों के बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- बच्चों में तेजी से बढ़ रही है आंखों से जुड़ी दिक्कतें, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

 

बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।