बच्चों का दिमाग मजबूत बनाने में काम आएंगे ये टिप्स

बच्चों के सही विकास के लिए, उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों का सही होना बहुत जरूरी है। उम्र के हिसाब से अगर बच्चों का विकास सही न हो, तो आगे चलकर दिक्कतों का सामन करना पड़ सकता है। बच्चों की मेंटल हेल्थ को बूस्ट करना, उनमें सवाल पूछने की, सही-गलत को समझने की क्षमता विकसित करना और कॉग्नेटिव हेल्थ को सुधारना जरूरी है। बच्चों के दिमाग को मजबूत बनाने के लिए, बचपन से ही कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए जिससे आगे चलकर वे दुनिया को जीत करें। यहां हम आपको कुछ एक्सपर्ट टिप्स बता रहे है, जो बच्चों के इमोशनल डेवलेपमेंट और मेमोरी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।
बच्चों का दिमाग मजबूत बनाने में मदद करेंगे ये टिप्स

- एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में कई फैक्टर्स अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप बच्चे के दिमाग को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए, सिर्फ किताबी नॉलेज काफी नहीं है।
- बच्चों के दिमाग की ग्रोथ के लिए, उन्हें लोगों से बात करना, समाज में उनके उम्र के हिसाब से चर्चा में भाग लेना सिखाएं।
- इससे उनमें चीजों को समझने, दुनिया को देखने और लोगों के साथ जुड़ने का हुनर विकसित होता है। कई एक्टिविटीज भी बच्चों के ब्रेनपॉवर को बढ़ाने और चीजों को जानने की उनकी जिज्ञासा को बढ़ाने में मदद करती हैं।
- बच्चों में चीजों को जानने की जिज्ञासा और नई चीजों को लेकर सवाल करने की ललक होती है। ऐसे में आप उन्हें इन बातों के लिए बढ़ावा दें ताकि उनके नेचुरल क्षमता मजबूत हो सके।
- बच्चों को उनके इमोशन्स को सही दिशा में लगाना सिखाएं। बच्चों के लिए मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें- घर में छोटे बच्चे हैं? तो किचन गार्डन में ये 4 हर्ब्स जरूर लगाएं

- बच्चे काफी एक्टिव होते हैं। ऐसे में कई एक्सरसाइज, योगा, डांस और स्ट्रेचिंग जैसी चीजें, बच्चों को मजबूत बनाने में और उनके दिमाग को ताकत देने में मदद करती हैं।
- इस तरह की एक्टिविटीज के जरिए, बच्चे शरीर और दिमाग के बीच का कनेक्शन भी अच्छे से समझ पाते हैं और इससे उनके फोकस में सुधार होता है।
- बच्चों के ब्रेन फंक्शन के विकास में न्यूट्रिशन्स की भी अहम भूमिका है। ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स, पत्तेदार सब्जियां और नट्स, दिमाग को मजबूत बनाते हैं।
- बच्चों की डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स का सही बैलेंस होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- अपने बच्चों को रोज 10 मिनट करवाएं ये 2 योगासन, मिलेंगे कई फायदे
बच्चों के दिमाग को मजबूत बनाने में ये टिप्स मदद कर सकते हैं। इन्हें बच्चों के रूटीन में जरूर शामिल करवाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्याआ को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।