Mother's Day 2020: प्यारी मां, जिम्मेदारियां निभाएं लेकिन खुद को ना भूल जाएं

एक मां होने के नाते बच्चे के जरूरतें पूरी करना महिलाओं की जिम्मेदारी है लेकिन जिम्मेदारी को निभाने के साथ-साथ महिलाओं को खुद का भी ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की इतनी सारी जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं खुद का ध्यान कैसे रख सकती हैं। जी हां हेल्दी बॉडी ही असली पूंजी है और इसके लिए खुद की देखभाल करना बेहद जरूरी है। लेकिन महिलाएं खासतौर पर मां हमेशा इसे नजरअंदाज कर देती है। मां अपने बच्चों की देखभाल में इतना खो जाती है कि खुद को भूल ही जाती है। जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लेकिन वह यह नहीं जानती कि खुद का ध्यान रखकर ही अपने बच्चों का ध्यान रख पायेगी। क्योंकि मां हेल्दी रहेगी तो बच्चा अपने आप ही हेल्दी हो जायेगा।
'जब तक मां हेल्थ के प्रति जागरूक व शिक्षित नहीं होगी तब तक हेल्दी व निरोग नहीं रह सकती है जिसका असर पूरे परिवार व समाज पर पड़ता है'।
अगर आप भी ऐसी मां में से एक हैं जो जिम्मेदारियों तो अच्छे से निभाती है लेकिन खुद की देखभाल को नजरअंदाज कर देती हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह अपनी जिम्मेदारियों का ख्याल रखने के साथ-साथ खुद की देखभाल कर सकती हैं। इस मदर्स डे पर हर मां को अपनी केयर का यह वादा खुद से करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: मां गुलशन सिकंदर के बेहद करीब हैं शमा, कहा 'My Life Belongs To Her'
एक्सरसाइज
एक मां को अपने दिन की शुरुआत वॉकिंग और रनिंग जैसे एक्सरसाइज से करनी चाहिए। वर्किंग मां ऑफिस में बैठे रहकर काम करने से बचें। चलते-फिरते रहने से ना सिर्फ बॉडी एक्टिव रहती है बल्कि कमर और पीठ जैसे कई दर्द से भी छुटकारा मिलता है। तो फिर आज से हर मां अपने लिए कुछ समय जरूर निकालें।
समय पर खाएं
मां अपनी जिम्मेदारियों में इतनी खो जाती है कि उन्हें अपने खाने-पीने का भी ध्यान नहीं रहता है। यानि वह समय पर खाना भी नहीं खाती हैं। जबकि उन्हें समय पर खाना खाना चाहिए। ऐसा करने से वह अपनी जिम्मेादारियां भी बखूबी निभा पाएंगी और हेल्थ का ख्याल भी रख पाएंगी।
जरूरी चेकअप
बच्चे की हेल्थ की देखभाल के लिए तो मां उनका समय-समय पर चेकअप करवाती हैं, लेकिन अपना चेकअप कितनी मां करवाती हैं। शायद बहुत कम, लेकिन महिलाओं को समय-समय पर अपनी हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए। हीमोग्लोबिन से लेकर थॉयरायड, हार्ट रेट, कोलेस्ट्रॉल, ब्लीड प्रेशर आदि आपके सेहतमंद होने की निशानी होते हैं। इनके सही लेवल को डॉक्टर से जानें और अगर आपका लेवल उससे कम-ज्यादा हो रहा है तो उसे मेंटेन करने की कोशिश करें।
ब्रेकफास्ट जरूर खाएं
मां चाहे हाउसवाइफ हो या कामकाजी, दोनों के ही लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी होता है। दिन के सभी मील से ज्यादा खास होता है ब्रेकफास्ट। कोशिश करें नाश्ते में ताजे फल, दूध, अंडे जैसी प्रोटीन वाली चीजें खाएं जो बॉडी के एक्टिव बनाए रखने के साथ ही चेहरे पर पड़ने वाली असमय झुर्रियों की समस्या को भी कम करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मां के हाथ का बना सब कुछ पसंद है चाहे वो खिचड़ी ही क्यों ना हो – पत्रलेखा
पूरी नींद लें
मां घर में सबसे पहले उठती और सबसे देर से सोती भी है। जबकि हर किसी को हेल्दी रहने के लिए अपनी नींद पूरी लेनी चाहिए। घर की जिम्मेदारी पूरी करते-करते थकान होना लाजमी है लेकिन इसे सही समय पर सही नींद लेकर काफी हद तक दूर किया जा सकता है। नींद के पूरे ना होने से वजन बढ़ता है और स्टैमिना भी कम हो जाता है, इसलिए अपनी नींद पूरी करनी चाहिए। इससे बॉडी के एनर्जी लेवल को बनाए रखने के साथ ही ग्लोइंग स्किन भी पाई जा सकती है।
खूब पानी पीएं
मेरी मां की आदत है कि वह हर थोड़ी देर में मुझे पानी पीने के लिए देती है। ताकि मेरी बॉडी हाइड्रेट रहें। लेकिन वह खुद के लिए ऐसा कुछ नहीं करती हैं। हमारी हेल्थ के लिए पानी बहुत जरूरी होता है, लेकिन मां को समय मिलेगा तभी तो खुद पर ध्यान दे पाएंगी ना। ऐसे में महिलाएं अक्सर डिहाइड्रेशन का शिकार बन जाती हैं। खुद का ध्यान रखें और दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें। ऐसा करने से बॉडी का डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है।
इसे जरूर पढ़ें: अपनी मां को आइडल मानती हैं हिबा नवाब, मदर्स डे के दिन को ऐसे बनाएंगी खास
तनाव बिल्कुल ना लें
ऑफिस का काम और घर में बच्चों और परिवार दोनों की जिम्मेरदारियां संभालने में थोड़ा स्ट्रेस होना लाजमी है। लेकिन अच्छी सेहत के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए। इससे बचने के लिए हर मां को तनाव कम करने के उपाय करने चाहिए। इसके लिए वह अपनी मनपसंद के काम कर सकती हैं। या फिर योगा, डांस, एरोबिक्स और मेडिटेशन की हेल्प ले सकती हैं।
इस तरह से मां हेल्दी रहेगी तो बच्चे भी तंदुरुस्त रहेंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।