herzindagi

हीरोइन्स ऐसा ब्रेकफास्ट करती हैं जो उन्हें दिनभर energetic बनाए रखता है

<p style="text-align: justify;">बॉलीवुड हीरोइन्स की तरह मॉडर्न सोसाइटी में महिलाएं भी काम करती हैं। ऐसे घर कम ही हैं जहां हसबैंड और वाइफ दोनों जॉब ना करते हों। लेकिन सुबह की जल्दबाज़ी में अकसर महिलाएं पूरे परिवार को तो खाना खिला देती हैं लेकिन अपना ब्रेकफास्ट करने का उनके पास टाइम नहीं होता। बॉलीवुड की हीरोइन्स भी इन्ही महिलाओं की तरह बिज़ी रहती है लेकिन फिर भी ये अपना ब्रेकफास्ट कभी skip नहीं करती। बल्कि ये ऐसा ब्रेकफास्ट करती हैं जो इन्हे दिनभर energetic बनाए रखता है।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 25 Sep 2017, 11:09 IST

विद्या बालन ने ब्रेकफास्ट में इडली खाने के फायदे बताये

Create Image :

इडली को वर्ल्ड के टॉप 10 बेस्ट ब्रेकफास्ट में गिना जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन तो बता चुकी हैं कि वो ब्रेकफास्ट में इडली खाना ही पसंद करती हैं। ये प्रोबायोटिक फूड भी है। इसे खाने से आपको सभी जरूरी विटामिन, प्रोटीन और मिनिरल एक साथ मिलते हैं। ये जितनी टेस्टी है उतनी ही पौष्टिक भी है। इडली बनाने में भी आसान है और इसे खाने के बाद आपको इसे पचाने के लिए मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है।

शिल्पा शेट्टी ब्रेकफास्ट में पोहा खाना पसंद करती हैं

Create Image :

पोहा में आयरन और कार्बोहाइड्रेट बहुत होता है। इसे बनाते समय या बनाने के बाद अगर इसमें नींबू डाल दें तो इससे आपको विटामिन सी भी मिलता है। कुछ लोग पोहा बनाते समय उसमें सब्जियां भी डालते हैं जिससे उन्हें फाइबर, विटामिन, और सारे खनिज ब्रेकफास्ट में ही मिल जाते हैं। अगर आप इसमें सोयाबीन और ड्रायफ्रूट डाल दें तो इससे आपको प्रोटीन भी मिलेगा। । इसे खाने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है और इम्यूनिटी पावर भी स्ट्रॉन्ग होती है। इसे बनाने में भी सिर्फ 10 मिनट ही लगते हैं। शिल्पा शेट्टी जैसी एनर्जी और फिगर चाहने वाली औरतों के लिए पोहा सबसे बेस्ट ब्रेकफास्ट है।  

आलिया भट्ट को ब्रेकफास्ट में पनीर भूर्जी सैंडविच पसंद हैं

Create Image :

पनीर में डायट्री फाइबर होता है जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसे  खाने के आपके दांत और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसमें ओमेगा 3 भी होता है जो डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। सैंडविच बनाने के लिए सफेद नहीं बल्कि आप ब्राउन ब्रेड यूज़ करें। ब्राउन ब्रेड गेहूं से बनती है। इसमें फाइबर होता है और ये आपकी भूख को भी नियंत्रित रखती है। आलिया भट्ट जैसी हीरोइन्स जो दिनभर काम में बिज़ी रहती हैं और उन्हे बार-बार खाना खाने का टाइम नहीं मिलता ऐसी औरतों के लिए ब्रेकफास्ट में पनीर भूर्जी सैंडविच से बेस्ट और कुछ नहीं हो सकता।

Read more: औरतें सुबह सबसे पहले ये खाएं

करीना कपूर ब्रेकफास्ट में वेज परांठे खाती हैं

Create Image :

परांठे गेहूं के आटे से बनते हैं। गहूं पेट के लिए हल्की होती है और आसानी से पच भी जाती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई और सीलियम होता है जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। परांठे में घी, तेल या कुछ लोग मक्खन लगाते हैं जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। यानि प्लेन परांठा भी अगर आप ब्रेकफास्ट में खाएं तो इसके बहुत फायदे हैं और अगर आप इसमें सब्जियां भर दें जैसे कभी आलू, प्याज, मूली, गोभी, दाल, तो इससे आपको ब्रेकफास्ट में दोगुनी एनर्जी मिलेगी। करीना कपूर खान ने कई बार ये बताया है कि उन्हे ब्रेकफास्ट में देसी घी के परांठे खाना बहुत पसंद है।

Read more: करीना कपूर खान अपने 9 महीनें के बेटे को क्या खिलाती हैं?

सोनम कपूर को ब्रेकफास्ट में Eggs पसंद हैं

Create Image :

ब्रेड ऑमलेट अंडे से बना होता है। 1 अंडे में इतना वसा होता है जो आपके दिनभर के लिए काफी है। इसे खाने से आपकी भूख भी शांत रहती है और आप बार-बार खाना खाने से भी बच जाते हैं। इसमें प्रोटीन भी अच्छा खासा होता है। अंडे में कैरोटिनायड्स होता है जो आपकी आंखों की रोशनी के लिए भी जरूरी है। ऑमलेट ब्रेड एक एनर्जी बूस्टर ब्रेकफास्ट है। आप ऑमलेट ब्रेड हमेशा ब्राउन ब्रेड से ही बनाएं इससे आपको डबल फायदा मिलेगा। सोनम कपूर जैसी हीरोइन्स भी ब्रेकफास्ट में ब्रेड ऑमलेट खाना पसंद करती हैं। 

ये सभी ब्रेकफास्ट सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाते हैं। अगर आप अपने दिन की शुरूआत बेस्ट ब्रेकफास्ट से करेंगीं तो आपका दिन भी अच्छा बीतेगा और आप हेल्दी भी रहेंगीं। अपने परिवार को भी आप बेस्ट ब्रेकफास्ट खिलाकर हेल्दी रख सकती हैं।

Read more: खाने से पहले Brown eggs और White eggs में जान लें ये Difference