वजाइना की हेल्थ की हाइजीन का ध्यान रखना किसी भी महिला के लिए बहुत जरूरी है। वजाइनल इंफेक्शन, महिलाओं को अक्सर परेशान करते हैं। कई कारणों से कभी-कभी महिलाओं को वजाइना में दर्द भी होता है। वहीं, कई महिलाओं को वजाइना में अचानक से तेज दर्द उठता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको वजाइना में अचानक से तेज दर्द उठता है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वजाइना में उठने वाले तेज दर्द की वजहों को एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Chetna tiwari, Senior Consultant- Obstretics and Gynecologist, Max Hoapital, Delhi जानकारी दे रही हैं।
वजाइना में अचानक उठने वाले तेज दर्द के पीछे क्या कारण होते हैं?
- एक्सपर्ट का कहना है कि अचानक से उठने वाले वजाइनल पेन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह दर्द कई बार बहुत गंभीर हो सकता है। इसका मुख्य कारण वजाइनल ड्राईनेस हो सकता है। खासकर, मेनोपॉज के दौरान ऐसा हो सकता है क्योंकि इस समय पर वजाइनल टिश्यूज बहुत सेंसिटिवट हो जाते हैं।
- कई बार यीस्ट इंफएक्शन या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी, वजाइना में जलन, खुलजी और तेज दर्द हो सकता है। कई सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STIs) भी वजाइना में होने वाले तेज दर्द का कारण बन सकती हैं।
- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान हुए किसी फिजिकल ट्रॉमा या इरिटेशन क कारण भी वजाइना में तेज दर्द उठ सकता है। पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) जो कि फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स का एक इंफेक्शन है, इसके कारण भी वजाइनल एरिया में दर्द हो सकता है।
- यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTIs) के कारण भी वजाइना में तेज दर्द उठ सकता है।
- कई न्यूरोलॉजिकल कंडीशन्स भी इस दर्द की वजह हो सकती हैं। इनमें पेल्विक एरिया की नसें कई बार दब जाती हैं और इसके कारण एकदम से तेज दर्द उठता है।
यह भी पढ़ें-वजाइना में ड्राईनेस के अलावा इन वजहों से सेक्शुअल रिलेशन के दौरान हो सकता है तेज दर्द? जानें कारण और इलाज
- कभी-कभी बिना किसी कारण के भी वल्वा में तेज दर्द उठता है। वहीं, एंडोमेट्रियोसिस भी वजाइना में तेज दर्द का कारण बन सकता है।
- अगर आपको तेज दर्द उठ रहा है, दर्द बार-बार हो रहा है या इसके साथ बुखार, डिस्चार्ज या ब्लीडिंग जैसे लक्षण हो रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- वजाइना से जुड़े इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत
वजाइना में अचानक से उठने वाले दर्द के पीछे ये कारण हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों