कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को समय से पहले क्यों होने लगता है लेबर पेन? जानिए

महिलाओं के लिए पूरी प्रेग्नेंसी का सबसे कठिन समय लेबर का होता है क्योंकि, इस समय महिलाओं को लेबर पेन से गुजरना पड़ता है। हालांकि, हर महिला में लेबर पेन अलग-अलग तरह से होता है, कुछ महिलाओं को इस पेन का सामना बहुत लम्बे समय तक करना पड़ता है तो किसी को बहुत कम समय के लिए। लेकिन, इस पेन से हर महिलाओं को गुजरना पड़ता है। लेकिन कुछ गर्भवती महिलाओं को समय से पहले लेबर पेन शुर हो जाता है। अगर प्रेग्नेंसी के 37वें सप्ताह पूरे करने से पहले ही पेन शुरू हो जाता है, तो इसे समय से पहले लेबल पेन कहा जाता है। ऐसा क्यों होता है? इसके क्या कारण है? इस बारे में लगभग हर महिला जानना चाहती हैं। अगर आपके मन में भी ऐसा ही कोई सवाल हैं तो आइए इस रिसर्च से जानें कि ऐसा क्यों होता है?
Read more: नेचुरल डिलीवरी में देरी हो तो इंतजार करने से बेहतर है आर्टिफिशियल पेन के जरिए डिलीवरी
प्रेग्नेंसी में समय से पहले होने वाले लेबर पेन के लिए गर्भस्थ शिशु की इम्यूनिटी में विकास एक वजह हो सकती है। इस बात का आकलन एक हालिया शोध के नतीजों में किया गया है। कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जब गर्भ की परिपक्वता के 37वें सप्ताह के पूर्व प्रेग्नेंट महिलाओं की तकलीफ बढ़ जाती है, जिस कारण समय से पहले डिलीवरी हो जाती है।
समय से पहले लेबर पेन
शोध के नतीजों में पाया गया कि कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि भ्रूण की इम्यूनिटी जाग्रत हो जाने से वह माता के गर्भ के परिवेश को स्वीकार करना बंद कर देता है, जिसके कारण गर्भाशय में संकुचन पैदा होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, भ्रूण की इम्यूनिटी के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं में समय से पहले लेबर-पेन होने लगता है।
क्या कहती है रिसर्च
उनका कहना है कि भ्रूण की इम्यूनिटी सेल्स मां के सेल्स को लेकर उलझन में रहते हैं और मां के सेल्स से खतरा महसूस करती हैं, जोकि दाह पैदा करने वाले केमिकल के रूप में प्रकट होता है। सैन फ्रैंसिस्को स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर तिप्पी मैकेंजी ने कहा, 'एक धारणा है कि भ्रूण की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है और इसके परिणामस्वरूप लोग प्रेग्नेंसी में इसकी संभावित भूमिका को नहीं समझ पाते हैं।'
Read more: सिजेरियन डिलिवरी के बाद जल्द हेल्दी होने के लिए डाइट और एक्सरसाइज पर दें विशेष ध्यान
उन्होंने कहा, हमने दिखाया कि समय से पहले लेबर पेन का अनुभव करने वाली महिला मरीजों में इंफेक्शन व सूजन की शिकायत होती है, जिसका कारण यह है कि भ्रूण की इम्यूनिटी जाग्रत हो जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।